शिवम के पिता को किया सम्मानित, कहा- भविष्य का खिलाड़ी है मावी

दिनेश शर्मा नोएडा दौरे पर : शिवम के पिता को किया सम्मानित, कहा- भविष्य का खिलाड़ी है मावी

शिवम के पिता को किया सम्मानित, कहा- भविष्य का खिलाड़ी है मावी

Tricity Today | शिवम के पिता को सम्मानित किया।

Noida : भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू करने वाले नोएडा के खिलाड़ी शिवम मावी के पिता पंकज मावी का पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। आपको बता दें कि नोएडा के खिलाड़ी शिवम मावी ने अपने पहले टी20 इंटरनेशनल डेब्यू सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी, बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग से हर खेल प्रेमियों को प्रभावित किया है। बीसीसीआई ने मावी को श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के साथ होने टी20 सीरीज में जगह दी है। इस उपलक्ष में  समाजसेवी संस्था, राजनीतिक दल रिश्तेदारों, प्रशिक्षकों और शुभचिंतक शिवम के साथ-साथ उनके परिजनों को बधाई दे रहे हैं।।

उत्तर प्रदेश की शान मावी : दिनेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि टीम इंडिया में अपनी जगह और पहचान बनाकर देश, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ माता-पिता की शान बढ़ाई है। शिवम मावी का भारतीय टीम में चयन होने के बाद उत्तर प्रदेश का हर एक खिलाड़ी गर्व महसूस कर रहा है। मावी ने विपरीत स्थितियों में अपने आप को स्थापित किया है। यह खिलाड़ी आने वाले दिनों में टीम इंडिया का बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरेगा। मावी नए बच्चों के लिए रोल मोडल बनेगा।

मावी के पास खास हुनर 
नोएडा के शिवम मावी ने 2018 में भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप दिलाने में अहम रोल अदा किया था। उसके बाद आईपीएल में केकेआर टीम के साथ जुड़े। केकेआर के लिए खेलते हुए उन्होंने कई दिग्गजों को आउट किया है। इस बार के  IPL-2023 में शिवम मावी पर गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा है। मुंबई में खेले गए पहले टी-20 में सिर्फ 22 रन देते हुए चार विकेट झटके। अगले मैच में महंगे साबित हुए तो बल्ले से योगदान दिया। विपरित हालातों में 15 गेंद में ताबड़तोड़ 26 रन कूटे। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए आखिरी मैच में बैटिंग-बोलिंग के मौके नहीं मिला, तो बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। खास बात यह है कि मावी नई गेंद के अलावा पुरानी गेंद से भी बॉलिंग करने का माद्दा रखते हैं। पिछले कुछ समय से मावी को घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करने की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.