डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अचानक COVID-19 अस्पताल पहुंचे, कुछ ऐसे मिले हालात

नोएडा BREAKING : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अचानक COVID-19 अस्पताल पहुंचे, कुछ ऐसे मिले हालात

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अचानक COVID-19 अस्पताल पहुंचे, कुछ ऐसे मिले हालात

Tricity Today | डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

Noida News : नोएडा से बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने अब से थोड़ी देर पहले शहर के कोविड-19 अस्पताल पर अचानक छापेमारी की है। उपमुख्यमंत्री बिना बताए अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। डिप्टी सीएम के कोविड-19 अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में तमाम अफसर अस्पताल पहुंचे हैं। औचक निरीक्षण करने ब्रजेश पाठक पहुंचे अस्पताल
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आपसे थोड़ी देर पहले कोविड-19 अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में कोविड को लेकर तैयारियों का जायज़ा लिया है। बेड, ऑक्सीजन और स्टाफ के बारे में जानकारी हासिल की। शहर के सेक्टर-39 में कोविड अस्पताल है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वस्थ विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता भी रहे। आपको बता दें कि यह जिला अस्पताल की इमारत है। कोरोनावायरस के कारण आई महामारी से लड़ने के लिए इस इमारत को कोविड-19 अस्पताल में तब्दील कर दिया गया था। अब बहुत जल्दी इसे गौतमबुद्ध नगर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के तौर पर विकसित किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.