बेपर्दा हुआ सेक्टर-11 RWA पदाधिकारियों का मतभेद, अध्यक्ष अंजना भागी को निकाला

Noida News : बेपर्दा हुआ सेक्टर-11 RWA पदाधिकारियों का मतभेद, अध्यक्ष अंजना भागी को निकाला

बेपर्दा हुआ सेक्टर-11 RWA पदाधिकारियों का मतभेद, अध्यक्ष अंजना भागी को निकाला

Tricity Today | अध्यक्ष अंजना भागी

Noida News : सेक्टर-11 RWA के पदाधिकारियों के बीच का मतभेद अब सार्वजनिक हो गया है। पूरी टीम ने एकमत होकर अध्यक्ष अंजना भागी को अध्यक्ष पद से हटाने का निर्णय लिया है। इस बाबत एक पत्र भी जारी किया गया है।

जून 2023 में हुआ था चुनाव
आपको बता दें कि 11 जून 2023 को सेक्टर-11 RWA का चुनाव हुआ था। उसमें एक पैनल की महिला अध्यक्ष और दूसरे पैनल के सभी मेंबर चुने गए थे। सोमवार को सेक्टर-11 RWA के लेटर हेड पर एक पत्र जारी किया गया है। उसमे अंजना भागी को अध्यक्ष पद से हटाने की बात की गयी है। पत्र में अंजना भागी पर इल्जाम लगाए गए हैं कि उन्होंने बिना किसी कारण एक पदाधिकारी को टीम से निकल दिया है। साथ ही उन्होंने टीम की अधिकतर मेंबर्स पर शराबी होने का भी इल्जाम लगाया है। यह भी कहा गया है कि अंजना भागी कभी किसी भी टीम मीटिंग में उपस्थित नहीं रहती हैं।

क्या कहती हैं अध्यक्ष
इस बाबत ट्राईसिटी टुडे से अंजना भागी ने बताया कि वह अपने पैनल से चुनी गयी एकमात्र महिला सदस्य हैं। इसलिए टीम द्वारा उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कभी नहीं दी गयी। टीम के किसी भी कार्य में उन्हें शामिल नहीं किया जाता और न ही उन्हें किसी भी बैंक के कामों में शामिल किया जाता है। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्य हमेशा मीटिंग रात में रखते हैं, जिस वजह से उन्हें उस मीटिंग में शामिल होने में परशानी होती है। इसके लिए उन्होंने कई बार कहा कि मीटिंग दिन में रखी जाए। अंजना भागी ने यह भी कहा कि उनकी टीम के ज्यादातर सदस्यों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जिसके चलते उन्होंने इसे ख़त्म करने की कोशिश की। अब ये सब मिलकर उनके खिलाफ साजिश करके उन्हें टीम से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। अब यह कहना काफी मुश्किल है कि कौन सही और कौन गलत। अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि अंजना भागी अध्यक्ष पद पर बनी  रहती हैं या नहीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.