दूर हुईं दिव्यांगों की दुश्वारियां, नवरत्न फाउंडेशन और एनईए ने दी ट्राईसाइकिल

नोएडा से अच्छी खबर : दूर हुईं दिव्यांगों की दुश्वारियां, नवरत्न फाउंडेशन और एनईए ने दी ट्राईसाइकिल

दूर हुईं दिव्यांगों की दुश्वारियां, नवरत्न फाउंडेशन और एनईए ने दी ट्राईसाइकिल

Tricity Today | नवरत्न फाउंडेशन और एनईए ने दी ट्राईसाइकिल

Noida News : सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में नवरत्न फाउंडेशन्स एवं एनईए के सयुंक्त तत्वावधान में पांच दिव्यांगजन को ट्राईसाइकिल दी गई। इस अवसर पर एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन, नवरत्न फाउन्डेशन के अध्यक्ष डॉ.अशोक श्रीवास्तव, पल्लवी सांघी, सुशीला श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन, पंकज माथुर, अजय मिश्रा, मुकेश निगम, कवि प्रेम सागर, शालू सिंह, मोहित शर्मा एवं रमाकांत सिंह उपस्थित रहे।

ट्राईसाइकिल मिलने से खुश हुईं फातिमा, कहा दूर हुईं दुश्वारियां 
ट्राईसाइकिल प्राप्त करने के बाद दिव्यांग फातिमा खातून ने धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी पहली ट्राईसाइकिल बिल्कुल टूट गयी थी। जीवन यापन मुश्किल हो गया था, लेकिन अब चलने फिरने में आसानी होने से समस्या नहीं होंगी।  

विपिन मल्हन ने दिया हमेशा सहयोग करने का भरोसा
एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने नवरत्न के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सबको दिव्यांगजन की समस्याओं को समझते हुए उनके सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिया कि एनईए इस सामाजिक कार्य में हमेशा नवरत्न फाउन्डेशन का सहयोग करती रहेगी।

आमजन की तरह दिव्यांगजन को सम्मान देने की कोशिश
नवरत्न फाउन्डेशन के अध्यक्ष डॉ.अशोक श्रीवास्तव ने एनईए के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि नवरत्न संस्था का सदा यही प्रयास रहता है कि दिव्यांगजन को आमजन के समकक्ष सम्मान और सुविधाएं मिले, ताकि वे अपने जीवन को स्वाभिमान के साथ जी सकें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.