परेशान घर खरीदारों ने प्रदर्शन के साथ मनाया होली मिलन, अब केवल योगी सरकार से उम्मीद

Greater Noida West : परेशान घर खरीदारों ने प्रदर्शन के साथ मनाया होली मिलन, अब केवल योगी सरकार से उम्मीद

परेशान घर खरीदारों ने प्रदर्शन के साथ मनाया होली मिलन, अब केवल योगी सरकार से उम्मीद

Tricity Today | घर खरीदारों ने किया प्रदर्शन

Greater Noida West : घर के पजेशन और रजिस्ट्री की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे घर खरीदारों ने एक मूर्ति पर प्रदर्शन के साथ-साथ होली मिलन किया। पिछले करीब तीन महीने से घर खरीदार एक मूर्ति पर हर रविवार के प्रदर्शन कर रहे हैं। कभी धरना-प्रदर्शन, कभी कार बाइक रैली और कभी अनशन के जरिए अपनी परेशानियों को उठा रहे हैं। होली मिलन में बड़ी संख्या में घर खरीदार पहुंचे। सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और लगातार जारी आंदोलन को लेकर एकजुट रहने की बात कही। 

योगी आदित्यनाथ से जताई उम्मीद 
नेफ़ोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने तमाम घर ख़रीदारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई बातचीत की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने बहुत धैर्य से हमें सुना और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। आंदेलन में अहम भूमिका निभा रहे दीपांकर कुमार ने कहा कि लगातार जारी विरोध प्रदर्शन का असर हो रहा है। उम्मीद है कि सरकार पजेशन और रजिस्ट्री पर हमारे दिए सुझावों पर ध्यान देगी। कई प्रोजेक्ट से पहुंचे तमाम घर ख़रीदारों ने कहा है कि वो सही दिशा में प्रयास कर रहे हैं और आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमें हमारे अधिकार नहीं मिल जाते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.