अगर 225 करोड़ रुपए नहीं दिए तो जिला प्रशासन लेगा एक्शन, जानिए क्यों

नोएडा के 20 हजार लोगों के लिए बुरी खबर : अगर 225 करोड़ रुपए नहीं दिए तो जिला प्रशासन लेगा एक्शन, जानिए क्यों

अगर 225 करोड़ रुपए नहीं दिए तो जिला प्रशासन लेगा एक्शन, जानिए क्यों

Google Image | Symbolic

Noida News : बकायेदार बिजली उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने के लिए विद्युत निगम अब जिला प्रशासन का सहारा लेगा। इसके लिए विद्युत निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। करीब 20 हजार बकायेदारों के खिलाफ आरसी (रिकवरी नोटिस) जारी किया जा रहा है। इन बकायेदार उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम का करीब 225 करोड़ रुपए से अधिक का बिल बकाया है।

20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया
विद्युत निगम ने बकायेदारों से बिल वसूली के लिए कई बार नोटिस जारी करके बिल जमा करने की मांग की गई। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटकर बिल जमा कराने के लिए दबाव भी बनाया गया। इस तरह विद्युत निगम द्वारा तमाम प्रयास करने के बाद भी 20 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया। अब विद्युत निगम ऐसे बकायेदारों पर वसूली के लिए जिला प्रशासन का सहारा ले रहा है।

70% से अधिक उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा करते हैं
इन बकायेदारों से जिला प्रशासन के सहयोग से बिल वसूली की जाएगी। हालांकि, जिले में साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं में अधिकांश उपभोक्ता समय पर बिल जमा कर रहे हैं। इसमें 70% से अधिक उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा करते हैं। अन्य उपभोक्ता बिलिंग काउंटर पर जाकर बिल जमा करते हैं।

बकायेदारों की संख्या 19 हजार से अधिक
नए वित्त वर्ष में एक हजार से अधिक ने जमा नहीं किया बिल विद्युत निगम के आंकड़ों के अनुसार एक अप्रैल 2023 से नई वित्त में 1050 उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किया। इन उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम का 31 करोड़ रुपये से अधिक का बिल बकाया है। वहीं, पुराने वित्त वर्ष के बकायेदारों की संख्या 19 हजार से अधिक है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.