पति की हत्या में जेल गई महिला को हिस्ट्रीशीटर जेठ ने मारी गोली

NOIDA BREAKING : पति की हत्या में जेल गई महिला को हिस्ट्रीशीटर जेठ ने मारी गोली

पति की हत्या में जेल गई महिला को हिस्ट्रीशीटर जेठ ने मारी गोली

Tricity Today | संजय भाटी का फाइल फोटो

Noida News : नोएडा से बड़ी खबर है। नोएडा के थाना सेक्टर-142 क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर ने महिला को गोली मार दी है। यह घटना शाहदरा गांव में हुई है। पता चला है कि महिला अपने पति की हत्या कर दी थी। इस मामले में महिला जमानत पर बाहर आई हुई थी। बाहर आते ही महिला के जेठ गोली मार दी। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे पहले नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार की देर रात करीब 1:00 बजे हुई है। संजय भाटी को पिछले दिनों पुलिस कमिश्नर ने हिस्ट्रीशीटर घोषित किया था। इसके बावजूद वह नोएडा में ही रह रहा है। आपको बता दें कि शाहदरा गांव में पिछले सप्ताह भाजपा नेता और उसके परिवार के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी।

नन्दू रावण का मौसेरा भाई है संजय भाटी
आरोपी संजय भाटी गैंगस्टर नंदू उर्फ रावण का मौसेरा भाई है। नंदू रावण को एक वक्त में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बिजनौर और बुलंदशहर जिलों में आतंक का पर्याय माना जाता था। उसने पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में ताबड़तोड़ 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया था। संजय भाटी नंदू रावण के साथ सक्रिय रहा था। नंदू को एसटीएफ और पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में मार गिराया था। दरअसल, वह पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। संजय भाटी पिछले करीब 20 वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसे करीब 3 महीने पहले गौतमबुद्ध नगर के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने हिस्ट्रीशीटर घोषित किया था।
 
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिशनेरेट का अधिकारी बयान
इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीआरवी कन्ट्रोल रूम के माध्यम से थाना सेक्टर-142 पर सूचना मिली कि संजय पुत्र टीकम सिंह द्वारा एक महिला को गोली मारी गई है। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। महिला के पैर में गोली लगी है, जिनका उपचार सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है, जो वर्तमान में खतरे से बाहर हैं। आरोपी संजय घायल महिला का जेठ है। 

महिला के खिलाफ सूरजपुर थाने में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बताया कि महिला और अन्य 3 लोगों के खिलाफ वर्ष 2021 में धारा 364 के तहत सूरजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें संजय गवाह है। घायल महिला इस मामले में 6 माह पूर्व जमानत पर आई थी। आरोपी संजय गुरुग्राम हरियाणा में रहता है और शुक्रवार को आकर इस वारदात को को अंजाम दिया है। घायल महिला के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

शाहदरा गांव में पिछले सप्ताह हुई थी ताबड़तोड़ गोलीबारी
बमुश्किल एक सप्ताह पहले थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के शाहदरा गांव में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी। भारतीय जनता पार्टी के नेता नवीन भाटी और उसके चाचा के बीच गोलीबारी हुई। जिसमें करीब 14 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। अब एक बार फिर शुक्रवार की रात शाहदरा गांव में गोलीकांड हुआ है। जिसमें जिला बदर गुंडे संजय भाटी ने महिला को गोली मारी है। बताया जा रहा है कि संजय भाटी घायल महिला का जेठ है। महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.