गौतमबुद्ध नगर में कुत्तों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी, बने ये 5 पावर ऑफ रूल्स

डीएम मनीष कुमार वर्मा का बड़ा एक्शन : गौतमबुद्ध नगर में कुत्तों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी, बने ये 5 पावर ऑफ रूल्स

गौतमबुद्ध नगर में कुत्तों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी, बने ये 5 पावर ऑफ रूल्स

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर में कुत्तों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी

Noida News : नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में कुत्तों के ऊपर हमले बढ़ते जा रहे हैं, जिनको रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के निर्देश पर डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसाइटीज और चिट्स ऋषभ कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि एनिमल वैलफेयर बोर्ड ऑफ इण्डिया के द्वारा कुत्तों के मजल के उपयोग और स्ट्रीट डॉग्स के सम्बन्ध में गाईडलाईन्स जारी की।

जिले में बढ़ रहे पशु क्रूरता के मामले
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि कुत्तों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। बीते कुछ दिनों के दौरान पशु क्रूरता के काफी मामले सामने आए हैं। इसलिए उन्होंने सभी हाउसिंग सोसाइटी और सेक्टर के लिए नियम तय किए, जिनका पालन सभी को करना होगा। जिलाधिकारी ने यह भी बताया है कि अगर कोई व्यक्ति कुत्तों के साथ गलत व्यवहार करता है तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बने ये 5 पावर ऑफ रूल्स
  1. सभी सोसाइटी परिसर में कुत्तों को खाना खिलाने के लिए फीडिंग प्वाइंट होनी चाहिए। 
  2. सभी सोसाइटीज में एओए निवासियों की सहमति से परिसर के भीतर फीडर प्वाइंट होनी चाहिए। 
  3. एओए को पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम-1960 के प्रावधानों का सख्ती से पालन करना और करवाना होगा। कोई भी अगर जानवरों के प्रति क्रूरता करता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
  4. टीकाकरण अभियान और नसबंदी कार्यक्रम भी चलाएं जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.