डीएम सुहास एलवाई बोले- देश की सेवा करने वाले सैनिकों को नहीं होनी चाहिए कोई दिक्कत

गौतमबुद्ध नगर : डीएम सुहास एलवाई बोले- देश की सेवा करने वाले सैनिकों को नहीं होनी चाहिए कोई दिक्कत

डीएम सुहास एलवाई बोले- देश की सेवा करने वाले सैनिकों को नहीं होनी चाहिए कोई दिक्कत

Tricity Today | डीएम सुहास एलवाई

Noida News : गौतमबुद्ध नगर के पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने एक बैठक की। जिसमें जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम से कहा कि पूर्व सैनिकों के द्वारा अपने जीवन के अहम पल देश सेवा के लिए समर्पित किए गए हैं, इसलिए हम लोगों का भी यह दायित्व बनता है कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्धता के साथ किया जाएं। उन्होंने संबंधित विभाग अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व सैनिक बंधुओं की जो भी समस्याएं आज प्राप्त हो रही हैं, उनका गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ निस्तारण करते हुए संबंधित सैनिक बंधुओं को भी रिपोर्ट से अवगत कराया जाए।

जिलाधिकारी ने बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं जैसे भूमि विकास, पुलिस, बैंक से ऋण, पेंशन, शिक्षा, आर्थिक अनुदान, रोजगार, सम्बन्धी समस्या और अन्य समस्यओं का अनुश्रवण करते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की आज जो समस्या प्राप्त गई है, उनका निस्तारण समयबद्धता के आधार पर करते के लिए रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराएं। बैठक का सफल संचालन जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी गौतमबुद्ध नगर कर्नल कपिल कत्याल के द्वारा किया गया।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसबी सिंह, सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी संग प्रिय आनंद, एसीपी मुख्यालय सूर्य कुमार सिंह और अन्य सम्बन्धित अधिकारियों एवं पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.