इन कॉरिडोर पर डीएमआरसी ने बदली टाइमिंग, देखिए लिस्ट 

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले कृपया ध्यान दें : इन कॉरिडोर पर डीएमआरसी ने बदली टाइमिंग, देखिए लिस्ट 

इन कॉरिडोर पर डीएमआरसी ने बदली टाइमिंग, देखिए लिस्ट 

Google Image | Symbolic Image

Noida News : दिल्ली एनसीआर में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए काम की खबर है। आगामी रविवार, 25 अगस्त 2024 से, फेज-III के सात मेट्रो कॉरिडोर पर सेवाओं के प्रारंभ समय में बदलाव किया गया है। पहले जहां इन कॉरिडोर पर रविवार को मेट्रो सुबह 8 बजे से शुरू होती थीं, अब वे सुबह 6 या 7 बजे से शुरू हो जाएगी। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम को कनेक्टिविटी मिलती है। 

इन कॉरिडोर पर बदला समय :
  1. दिलशाद गार्डन - शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा)      - प्रात: 06:00 बजे
  2. नोएडा सिटी सेंटर - नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी     -  प्रात: 06:00 बजे
  3. मुंडका - ब्रिगेडियर होशियार सिंह                    -  प्रात: 06:00 बजे
  4.  बदरपुर बॉर्डर - राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़)    -  प्रात: 06:00 बजे
  5.  मजलिस पार्क - शिव विहार                            - प्रात: 07:00 बजे
  6. बॉटेनिकल गार्डन - जनकपुरी पश्चिम                 - प्रात: 07:00 बजे
  7. ढांसाबस स्टैंड - द्वारका                                 - प्रात: 07:00 बजे

परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को मिलेगा लाभ 
डीएमआरसी के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि यह बदलाव न केवल आम यात्रियों को लाभ पहुंचाएगा, बल्कि रविवार को होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों और आवेदकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। इससे उन्हें अपने परीक्षा केंद्रों तक समय पर और आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी।

बाकी कॉरिडोर में कोई बदलाव नहीं 
मेट्रो नेटवर्क के अन्य सभी कॉरिडोर पर रविवार की सेवाएं पहले की तरह ही सुबह 6:00 बजे से शुरू होंगी। यह नया समय-परिवर्तन यात्रियों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच और अधिक व्यापक हो सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.