नोएडा में DND जाम,  घंटों फंसे रहे हज़ारों वाहन

बड़ी खबर : नोएडा में DND जाम, घंटों फंसे रहे हज़ारों वाहन

नोएडा में DND जाम,  घंटों फंसे रहे हज़ारों वाहन

Tricity Today | जाम,

Noida News : आश्रम फ्लाईओवर के खुलने के बाद से नोएडा में ट्रैफिक मैनेजमेंट बड़ा सरदर्द बनकर उभर रहा है। डीएनडी के रास्ते दिल्ली आने वाले ट्रैफिक को मेनेज करने में नोएडा ट्रैफिक पुलिस की सारे प्रयासों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। डीएनडी टोल के पास हर रोज पीक आवर में 3 से 4 घंटे तक का जाम लग रहा है। वाहन चालकों को घंटों पसीना बहाना पड़ रहा है। मंगलवार की शाम को भी डीएनडी पर भयंकर जाम लग गया। इस जाम में वाहनों को फंसे करीब दो घंटे हो चुके हैं।   

करीब दो घंटे जाम में फंसे रहे वाहन
मंगलवार की शाम को भी नोएडा डीएनडी पर भंयकर जाम लग गया। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी वाहन चालकों को करीब दो घंटे से ज्यादा जाम में फंसना पड़ गया। हालांकि नोएडा ट्रैफिक पुलिस कर्मी इस भीषण जाम को खुलवाने के लिए कड़ी मश्क्कत करते दिखे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आश्रम फ्लाईओवर बनने और चालू होने के बाद से डीएनडी लूप, फिल्म सिटी के पास जाम की समस्या विकट हो गई है। 

डीएनडी पर बढ़ गया दबाव
आश्रम फ्लाईओवर के शुरू होने और डीएनडी से कनेक्ट होने से दक्षिणी दिल्ली और सराय काले खां की ओर से आने वाले वाहनों के साथ-साथ एम्स से नोएडा के बीच सिग्नल फ्री आवागमन की सुविधा मिल गई है, लेकिन इससे डीएनडी पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया है। वाहनों के दवाब को देखते हुए डीएनडी टोल प्लाजा पर छह लेन ट्रैफिक शुरू किया गया था। इसके बाद भी जाम जैसी स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.