घर बैठे एक क्लिक में करें ISKCON Temple के लाइव दर्शन, सड़कों पर भक्तों का लगा हुजूम, Video 

Janamastmi Noida : घर बैठे एक क्लिक में करें ISKCON Temple के लाइव दर्शन, सड़कों पर भक्तों का लगा हुजूम, Video 

घर बैठे एक क्लिक में करें ISKCON Temple के लाइव दर्शन, सड़कों पर भक्तों का लगा हुजूम, Video 

Tricity Today | ISKCON Temple

Noida News : भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व आज मनाया जा रहा है। यहां के प्रमुख मंदिरों में 7 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा का जन्म होगा। जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस्कॉन मंदिर में पहुंच रहे है। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ऐसे में अब आप घर बैठे इस्कॉन मंदिर नोएडा (ISKCON Temple Noida Live Darshan) में होने वाली कृष्ण पूजा और अभिषेक के लाइव दर्शन कर सकते हैं। आप इस्कॉन नोएडा द्वारा आयोजित किए जाने वाले जन्माष्टमी 2023 के भव्य महोत्सव का आनंद यहां लाइव देख सकते हैं।

दुनियाभर में भारतवंशी मना रहे हैं त्योहार
पूरे देश और विश्व में जहां भी भारतवंशी मौजूद हैं, आज अपने आराध्य भगवान श्री हरी विष्णु के 12वें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को बड़े धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मना रहे हैं। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन के लिए दुनियाभर के मंदिरों में भक्तिमय भीड़ देखी जा रही है। भगवान श्रीकृष्ण के विचारों की गीता को विश्व के कोने-कोने तक ले जाने का श्रेय अंतरराष्ट्रीय संस्था ISKON को जाता है।

श्रीकृष्ण को लगेगा देसी के साथ विदेशी व्यंजनों का भोग 
पिछले कई दिनों से इस्कॉन नोएडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां बड़े जोर शोर से चल रही थी। पूरे मन्दिर को फूलों तथा अन्य साज सामान से सजाया गया है। महिलाओं द्वारा बनाई गईं फूल मालाओं से भगवान श्रीकृष्ण का सुन्दर श्रृंगार किया गया है। वृन्दावन के फूलों से मन्दिर की साज सज्जा की गई है। इस्कॉन मन्दिर से जुड़ी महिला भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के भोग के लिए देसी और विदेशी 256 प्रकार के विभिन्न व्यंजन बनाए हैं। इसमें नमकीन, मिठाइयां, परांठे, कचौरी, खीर, केक, पिज्जा, पास्ता, वेरिटोज, टकोस आदि सम्मिलित हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.