लर्निंग लाइसेंस की वैधता खत्म हो गई तो न हों परेशान, परिवहन विभाग देगा ये सुविधा

राहत : लर्निंग लाइसेंस की वैधता खत्म हो गई तो न हों परेशान, परिवहन विभाग देगा ये सुविधा

लर्निंग लाइसेंस की वैधता खत्म हो गई तो न हों परेशान, परिवहन विभाग देगा ये सुविधा

Google Image | लर्निंग लाइसेंस की वैधता खत्म हो गई तो न हों परेशान

Noida News : परिवहन विभाग ने जिन लर्निंग लाइसेंस धारकों की  वैधता समाप्त हो रही थी, उनको स्थायी लाइसेंस बनवाने के लिए खास मौका दिया है। इसके तहत जिन लर्निंग लाइसेंस की वैधता का छह महीने का समय खत्म हो रहा है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिनके लर्निंग लाइसेंस का समय समाप्त हो रहा है। वह समय समाप्त होने से पहले स्थायी लाइसेंस की फीस जमा कर समय बड़वा सकते हैं। परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को 15 और स्लॉट बढ़ा दिए हैं। इन स्लॉट को केवल वही लोग बुक कर सकेंगे जिनके लर्निंग लाइसेंस की वैधता इसी महीने में खत्म हो रही है। अब स्लॉट की संख्या 60 से बढ़कर 75 हो गई है। 

एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि कोरोना के समय जिले में कुछ लोगों ने लर्निंग लाइसेंस बनवाए थे। लेकिन आवेदक स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं। इस प्रकरण की जानकारी हुई तो आला अधिकारियों को पत्र लिखकर स्लॉट बड़वानी की मांग करी थी। शासन की तरफ से 60 करोड बढ़ाए गए थे। लेकिन इससे भी समस्या का हल नहीं हुआ। जिस पर शासन से फिर बात की गई तो 15 स्लॉट और बढ़ा दिए गए हैं। यह स्लॉट केवल वह आवेदक बुक कर सकेंगे जिनके लर्निंग लाइसेंस की वैधता अक्टूबर में समाप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि जो लोग विशेष स्लॉट भी बुक ने कर पाए उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। और स्थाई लाइसेंस की फीस कटवा ले। इससे लर्निंग लाइसेंस की अवधि बढ़ जाएगी। जिस दौरान वह स्लॉट बुक कर पाएंगे। आवेदकों को अलग से फीस जमा नहीं करनी होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.