डॉक्टर की 14 साल की बेटी की हत्या, 25 लाख रुपए गायब

नोएडा में सनसनीखेज वारदात : डॉक्टर की 14 साल की बेटी की हत्या, 25 लाख रुपए गायब

डॉक्टर की 14 साल की बेटी की हत्या, 25 लाख रुपए गायब

Google Image | Symbolic Image

Noida News : थाना इकोटेक क्षेत्र के सेक्टर-147 के सुथ्याना में एक डॉक्टर के घर में घुसकर 14 साल की किशोरी की हत्या और 25 लाख रुपए की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने अब तक इसे हत्या करार नहीं दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 

घर में अकेली थी किशोरी
मूल रूप से मेरठ के हस्तिनापुर निवासी डॉक्टर सुदर्शन बैरागी यहां इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 147, पुराना सुथ्याना स्थित सरस्वती एनक्लेव में रहते हैं। मंगलवार की सुबह वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ थाना फेज-2 के गेझा स्थित अपने अनुष्का पाली क्लिनिक गए थे। घर में उनकी 14 वर्ष की बेटी शिल्पी अकेली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह घर लौटे तो पाया कि उनकी बेटी के गले में चुन्नी लिपटी हुई है। उसके मुंह में ब्लड आया थाा। उसे तत्काल फेलिक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

प्लॉट की बिक्री से मिले थे रुपए
डॉक्टर सुदर्शन बैरागी का कहना है कि उनके घर में रखे लगभग 25 लाख रुपए गायब हैं। अभी कुछ दिनों पूर्व ही एक प्लाट की बिक्री से उन्हें यह पैसे मिले थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। परिवार ने एक परिचित व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। 

आला अफसर ने किया मौके का मुआयना
सूचना पाकर DCP सेंट्रल जोन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त करके सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.