नोएडा की पॉश सोसाइटी में 8 लोगों पर कुत्तों ने किया हमला, कई जख्मी

चिंताजनक : नोएडा की पॉश सोसाइटी में 8 लोगों पर कुत्तों ने किया हमला, कई जख्मी

नोएडा की पॉश सोसाइटी में 8 लोगों पर कुत्तों ने किया हमला, कई जख्मी

Google Image | Symbolic Photo

Noida : नोएडा एक्सप्रेसवे से सटे जेपी अमन सोसायटी फिर सुर्खियों में है। सोसाइटी के निवासियों ने आवारा कुत्तों के डर से घर से बाहर निकलना कम कर दिया है। आवारा कुत्तों का झुंड लगातार सिटी के लोगों पर हमला कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों में कुत्तों ने 8 लोगों को अपना शिकार बनाया है। हाल में गुरुवार देर रात सिद्धांत शर्मा नाम के एक शख्स को कुत्ते ने काट लिया है। इससे सोसायटी के लोग डरे सहमे हुए हैं। 

जेपी अमन सोसायटी के अध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर चार लोगों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। आरोप है कि सामाजिक संस्थाएं सोसायटी के अंदर कई जगह फीडिंग प्वाइंट बना देती हैं, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में आवारा कुत्त सोसायटी में घुस आते हैं और निवासियों पर हमला बोल देते हैं।

ठंडे बस्ते में मामला
जिले में कुत्तों का झुंड आए दिन लोगों पर हमला कर देता है। इसके अलावा नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर के कई हिस्सों में कुत्ते दो पहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ने लग जाते हैं। कई बार वाहन चालक या बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति पर हमला कर देते हैं। बाइक के पीछे भागने पर चालक हड़बड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। लोग सोशल मीडिया के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। प्रशासन के तरफ से नई गाइडलाइन बनाई गई है। कोई बड़ी घटना होने पर विकास प्राधिकरण जल्दी समाधान का आश्वासन देता है लेकिन फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.