जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े डीपी यादव के भतीजे और भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का भाई

नोएडा BREAKING : जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े डीपी यादव के भतीजे और भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का भाई

जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े डीपी यादव के भतीजे और भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का भाई

Google Image | DP Yadav

Noida News : नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर में एक जमीन पर कब्जे को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष का सतवीर भाई और पूर्व सांसद डीपी यादव के भतीजे में झगड़ा हुआ है। मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से बताया गया है कि जमीन को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों ने शिकायत दी हैं। जांच की जा रही है। कार्यवाही की जाएगी।

भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के भाई ने मारपीट का आरोप लगाया
नोएडा में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रामनिवास यादव हैं। वह मूल रूप से गढ़ी चौखंडी गांव के निवासी हैं। राम यादव के भाई ने थाना फेज-3 पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसमें कहा गया है कि पूर्व सांसद डीपी यादव के भतीजे जितेंद्र यादव में उसके साथ मारपीट की है। जितेंद्र यादव गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सीट से निवर्तमान एमएलसी हैं। वहीं, दूसरी ओर ठीक ऐसे ही आरोप जितेंद्र यादव ने लगाए हैं। दोनों ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई हैं।

पुलिस ने कहा शिकायत मिली, जांच चल रही है
थाना फेज-3 के एसएचओ का कहना है कि गढ़ी चौखंडी गांव में किसी जमीन को लेकर विवाद हुआ है। दो पक्षों के बीच में लड़ाई हुई है। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के भाई और जितेंद्र यादव के बीच में लड़ाई हुई है। इस मामले में दोनों ही पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई हैं। फिलहाल इसमें पुलिस आसपास के लोगों से बातचीत कर रही है और सीसीटीवी फुटेज ढूंढने का प्रयास कर रही है। इस मामले में अभी जांच चल रही है। जल्दी स्थिति साफ हो जाएगी। मारपीट में किसी को गंभीर चोट नहीं आई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.