डॉ.महेश शर्मा 1.58 लाख वोटों से आगे, लोग बोले- कोई नहीं है टक्कर में

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव परिणाम : डॉ.महेश शर्मा 1.58 लाख वोटों से आगे, लोग बोले- कोई नहीं है टक्कर में

डॉ.महेश शर्मा 1.58 लाख वोटों से आगे, लोग बोले- कोई नहीं है टक्कर में

Google Image | डॉ.महेश शर्मा

Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव को लेकर तेजी के साथ मतगणना चल रही है। इस समय डॉक्टर महेश शर्मा सबसे आगे हैं। डॉक्टर महेश शर्मा को अभी तक 2,40,501 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर 82,196 वोट मिले। तीसरे नंबर पर 52,891 वोट मिले हैं। यह डाटा सुबह 11:00 बजे तक का है। डॉक्टर महेश शर्मा 1,58,305 वोटों से आगे हैं। वैसे जिले में 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

इस बार कितने लोगों ने किया मतदान
अब से कुछ घंटे बाद फैसला हो जाएगा कि गौतमबुद्ध नगर का अगला सांसद कौन बनेगा। मंगलवार 4 जून की सुबह 8:00 बजे से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। इस बार चुनाव के दौरान जिले में केवल 53.3% लोगों ने मतदान किया था। वैसे जिले में 26,75,148 वोटर्स हैं। अगर प्रतिशत निकाला जाए तो करीब 14,35,720 लोगों ने बीते 26 अप्रैल 2024 को अपने सांसद के लिए मतदान किया।

इन 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज
डॉ.महेंद्र नागर (समाजवादी पार्टी)
डॉ.महेश शर्मा (भारतीय जनता पार्टी)
राजेंद्र सोलंकी (बहुजन समाज पार्टी)
किशोर सिंह (नेशनल पार्टी)
नरेश नौटियाल (भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता)
नारावेदश्वर (सुभाष पार्टी)
भीम प्रकाश जिज्ञाशु (वीरो के वीर इंडियन पार्टी)
मनीष कुमार द्विवेदी (अखिल भारतीय परिवार पार्टी)
रण सिंह डुडी (सुपर पावर इंडियन पार्टी)
राजीव मिश्रा (जयहिंद नेशनल पार्टी)
कुमारी शालू (लोकतान्त्रिक जनशक्ति पार्टी)
पराग कौशिक (निर्दलीय)
महकार सिंह (निर्दलीय)
मोहम्मद मुमताज आलम (निर्दलीय)
शिवम आशुतोष (निर्दलीय)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.