नशे में धुत कैब चालक ने गाड़ी और बाइक समेत सड़क पर चल रहे 7 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, 6 की हालत नाजुक

NOIDA BREAKING : नशे में धुत कैब चालक ने गाड़ी और बाइक समेत सड़क पर चल रहे 7 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, 6 की हालत नाजुक

नशे में धुत कैब चालक ने गाड़ी और बाइक समेत सड़क पर चल रहे 7 लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, 6 की हालत नाजुक

Tricity Today | Symbolic Photo

Noida News : मंगलवार की देर रात को नोएडा में एक कैब चालक ने एक गाड़ी, बाइक और कुछ लोगों में टक्कर मार दी। जिस समय यह हादसा हुआ। उस समय कैब चालक नशे में था। इस हादसे में 7 लोग घायल हुए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बाकी 6 लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस कार्यवाही कर रही है।

नशे में धुत था कैब चालक
नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात को करीब 10:30 बजे नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र अंतर्गत पृथला मार्केट के पास से रजनीकांत नामक व्यक्ति अपनी कैब अर्टिगा गाड़ी लेकर जा रहा था। रजनीकांत नशे में था। उसने लापरवाही के चलते एक सेंट्रो गाड़ी, एक मोटरसाइकिल और सड़क पर चल रहे 3 लोगों में टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी में सेंट्रो गाड़ी में दंपति और बाइक पर सवार दंपति समेत 7 लोग घायल हो गए। सभी को गंभीर चोट आई है। 

एक की मौत और 6 लोगों की हालत नाजुक
रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल डायल 112 और थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर पुलिस ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है। बाकी गंभीर रूप से घायल 6 लोगों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल के द्वारा पता चला है कि कैब चालक रजनीकांत नशे में था। जिसकी वजह से उसने इस हादसे को अंजाम दिया है। पुलिस ने कैब चालक को गिरफ्तार कर उसकी कैब को भी अपने कब्जे में ले लिया है। अस्पताल में भर्ती सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.