किसान संगठन ने प्राधिकरण के एक्शन पर उठाए सवाल, 20 साल पुराना उठाया मुद्दा

नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता : किसान संगठन ने प्राधिकरण के एक्शन पर उठाए सवाल, 20 साल पुराना उठाया मुद्दा

किसान संगठन ने प्राधिकरण के एक्शन पर उठाए सवाल, 20 साल पुराना उठाया मुद्दा

Tricity Today | नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता

Noida News : भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रदेश अध्यक्ष हातिम सिंह भाटी ने नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान संगठन ने आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दी। संगठन की तरफ से 21 फरवरी को महापंचायत का ऐलान किया गया है, जो सेक्टर-142 शाहदरा गांव में बुलाई गई है। जिसमें भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के उत्तर प्रदेश के हर जिलों के कार्यकर्ता और देश के सभी संगठन हिस्सा लेगें।

2013 में जमीन पर आया स्टे
प्रदेश अध्यक्ष हातिम सिंह भाटी ने बताया कि नोएडा विकास प्राधिकरण ने 2005 में गांव शाहदरा की जमीन खसरा नंबर 169 का लिखित इकरारनामा किया था। जिसमें लिखित में था कि किसान को 10% अविकसित भूखण्ड, 7% अतिरिक्त मुआवजा और पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। लेकिन प्राधिकरण ने जब किसान को जमीन के इकरारनामे का कोई लाभ नही दिया तो किसान ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद की शरण ली। जिसमें उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने किसान की सुनवाई करते हुए 2013 में जमीन पर स्टे दे दिया।

अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी ने आगे बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के स्टे होने के बावजूद भी बिना सूचित किए प्राधिकरण के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मदद से दुकानों को तहस-नहस कर दिया। जिसमें गरीब दुकानदारों का लगभग साठ से सत्तर लाख का सामान का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी को हुई तो सभी संगठन के कार्यकर्ताओं को शाहदरा गांव मौके पर पहुंचने का आदेश दिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी भी मौके पर पहुचें और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने 21 फरवरी को महापंचायत का ऐलान करते हुए दिल्ली कूच का ऐलान किया है।

यह रहे मौजूद
प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, जिला उपाध्यक्ष उधम भाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय प्रताप एडवोकेट, सोविन्द्र भाटी, जितेंद्र सिंह, रामवीर भाटी, फईम मंसूरी, दिलदार अंसारी, अजीत सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नीरज भडाना, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, अंशू नागर, रिकूं भडाना, रामरिक भाटी सोविदंर भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.