नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली जाने के लिए ई-पास जरूरी, ऐसे मिलेगा ई-पास

BIG NEWS: नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली जाने के लिए ई-पास जरूरी, ऐसे मिलेगा ई-पास

नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली जाने के लिए ई-पास जरूरी, ऐसे मिलेगा ई-पास

Tricity Today | नोएडा-गाजियाबाद से दिल्ली जाने के लिए ई-पास जरूरी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक बार फिर लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया है। कहा कि इस अवधि के दौरान मेट्रो ट्रेन सेवाओं को भी रोक दिया जाएगा। यह चौथी बार है जब केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में लॉकडाउन का विस्तार किया है। पहली बार 19 अप्रैल को राजधानी में लॉकडाउन लगाया गया था। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन को 10 मई तक बढ़ा दिया था। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। लॉकडाउन अवधि के दौरान आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, एनसीटी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति को दिल्ली सरकार द्वारा जारी ई-पास (आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को छोड़कर) की आवश्यकता होगी।

लॉकडाउन के बीच यात्रा करने के लिए लोगों को (जो आवश्यक सेवाओं से जुड़ी गतिविधियों में शामिल नहीं है) वैध ई-पास की आवश्यकता होती है।

ई-पास की जरूरत किसे है?
  1. -आईटी और इंटरनेट सेवाओं, प्रसारण और केबल सेवाओं में काम करने वाले लोग।
  2. -बैंकों के कर्मचारी
  3. -एटीएम जाने वाले लोग।
  4. -निजी सुरक्षाकर्मी।

आप ऑनलाइन ई-पास के कैसे आवेदन करें
  • चरण 1: epass.jantasamvad.org पर लॉग इन करें। 
  • चरण 2: अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। 
  • चरण 2: अब, कर्फ्यू के दौरान यात्रा के लिए-ई-पास का चयन करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • चरण 3: फॉर्म भरें। 
  • चरण 4: अपना पहचान प्रमाण अपलोड करें।
  • चरण 5: एक बार जब आपका आवेदन स्वीकृत हो जाएगा, तो आपको एक एसएमएस प्राप्त होगा।
  • चरण 6: ई-पास डाउनलोड करें या आप प्रिंट आउट ले सकते हैं।

ई-पास की स्थिति की जांच कैसे करें
  1. https://epass.jantasamvad.org/epass/init/ पर लॉगइन करें।
  2. अपनी भाषा चुनें।
  3. 'स्थिति जांचें' विकल्प पर क्लिक करें।
  4. अपना ई-पास आईडी डालें और सबमिट पर क्लिक करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.