घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर...

नोएडा में भारत बंद का असर! घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर...

घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर...

Tricity Today | दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर ट्रैफिक

Noida News :  संयुक्त किसान मोर्चा और अन्य ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आज (16 फरवरी) 'भारत बंद' का ऐलान किया गया है। जिसको देखते हुए नोएडा पुलिस हाई अलर्ट पर है। जिले में धारा 144 लगा दी गई है। नोएडा और दिल्ली सीमा पर लगने वाले सभी बार्डरों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। जिले से दिल्ली बार्डर लगने वाले मार्गों पर यातायात दबाव बढने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जाएगा। नोएडा पुलिस की तरफ से अपील की गई है कि दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने हेतु कृपया मेट्रो का अधिक से अधिक प्रयोग करें। यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्पलाइन नम्बर 9971009001 पर संपर्क कर सकते है।
 
जाम लगने पर ऐसा रहेगा यातायात
  1. 130 मीटर रोड से डिपो गोलचक्कर होकर परीचौक की ओर जाने वाले वाहन सुपरटेक गोलचक्कर से होंडा सीएल चौक से पी-3 गोलचक्कर, आइएफएस विला गोलचक्कर होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
  2. सूरजपुर से परीचौक की ओर जाने वाले वाहन एलजी गोलचक्कर से नालेज पार्क होकर एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से गन्तव्य को जा सकेगा।
  3. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से परीचौक होकर जाने वाले वाहन हरनंदी कट, गलगोटिया कट से नालेज पार्क/एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से गन्तव्य को जा सकेगा।
  4. कासना से परीचौक होकर सूरजपुर की ओर जाने वाले वाहन होंडा सीएल चौक से सुपरटेक गोलचक्कर होकर 130 मीटर रोड से होते हुए गन्तव्य को जा सकेगा।
  5. चिल्ला बार्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गन्तव्य को जा सकेगा।
  6. डीएनडी बार्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर -18 होकर एलिवेटेड का प्रयोग कर गन्तव्य को जा सकेगा।
  7. कालिन्दी बार्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर-37 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
  8. यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गन्तव्य को जा सकेगा।
  9. पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.