नोएडा भाजपा युवा मोर्चा निकालेगी 'विकास तीर्थ बाइक यात्रा', कार्यकर्ता तैयारी में जुटे

मोदी सरकार के 8 साल पूरे : नोएडा भाजपा युवा मोर्चा निकालेगी 'विकास तीर्थ बाइक यात्रा', कार्यकर्ता तैयारी में जुटे

नोएडा भाजपा युवा मोर्चा निकालेगी 'विकास तीर्थ बाइक यात्रा', कार्यकर्ता तैयारी में जुटे

Tricity Today | समीक्षा बैठक

Noida News : आगामी 30 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आठ साल पूरे करेंगे। भारतीय जनता पार्टी इस मौके को खास रूप से सेलिब्रेट करने जा रही है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नोएडा महानगर ने तैयारी भी शुरू कर दी है। बुधवार को एक बैठक जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिला कार्यालय सेक्टर-116 में की गई। जहा आगामी कार्यक्रम विकास तीर्थ बाइक यात्रा की रूपरेखा और पूर्व में आयोजित माइक्रो डोनेशन अभियान की समीक्षा की।

2024 में एक बार फिर भाजपा सरकार
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नोएडा महानगर अध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि कि मोदी सरकार ने आठ सालों में कई बड़े फैसले लिए हैं जिनपर बोलने के लिए और जनता के बीच जाने के लिए भाजपा के पास बहुत कुछ है और फिर 2024 का चुनाव सामने है ऐसे में निश्चित तौर पर भाजपा तमाम उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर 2024 में एक बार फिर सरकार बनाएगी। साथ ही अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के 8 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाली विकास बाइक तीर्थ यात्रा को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। 

जिले में जश्न के साथ-साथ सरकार की योजनाओं के साथ जनता तक पहुंचाने का प्लान बनाया गया है। मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर ये कार्यक्रम 30 मई से 15 जून 2022 तक चलेगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों और वार्डों में टीम का नेतृत्व करने को कहा गया है। साथ ही, उन्हें देशभर में बूथ स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को प्रचारित करने को भी कहा गया है। बीजेपी  नेताओं को सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण कार्यक्रम चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

इस बैठक में अनुज प्रधान, मोहित शर्मा, नवीन मिश्रा, अर्पित मिश्रा, नरेंद्र जोगी, राजू पंडित, सत्यम सिंह, रितेश वर्मा, प्रशांत शर्मा, प्रवीण चौहान, नीरज चौहान, विक्रांत राणा, साधना शर्मा, संदीप अवाना, श्रवण गौतम, वरुण यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.