नए साल का नोएडा के यात्रियों को मिला तोहफा, इलेक्ट्रिक बसें चलना शुरू

यात्रीगण ध्यान दें ! नए साल का नोएडा के यात्रियों को मिला तोहफा, इलेक्ट्रिक बसें चलना शुरू

नए साल का नोएडा के यात्रियों को मिला तोहफा, इलेक्ट्रिक बसें चलना शुरू

Tricity Today | इलेक्ट्रिक बस

Noida : नए साल से पहले एनसीआर के लोगों को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने खास तोहफा दिया है। यात्रियों के आरामदायक सफर को लेकर नोएडा डिपो से मोदीनगर तक 10 इलेक्ट्रिक बसें नोएडा की सड़कों पर चलना शुरू हो गई है। इन बसों में यात्रियों को सफर करने के दौरान ठंड नहीं लगेगी। लो फ्लोर बसें शीशों से पूरी तरह पैक हैं। बसें ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम से लैस हैं। जो कंट्रोल रूम से चौबीस घंटे ट्रैक की जाएगी। अगर ड्राइवर सही तरीके से बस नहीं चला रहा तो इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को मिल जाएगी।

51 रुपए का टिकट
लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए और प्रदूषण को लगाम लगाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारा गया है। यह बस सेवा नोएडा डिपो से सुबह 7 बजे से रात 9 बजे के बीच चलाई जाएंगी। सेक्टर-35 स्थित नोएडा डिपो से बसें सेक्टर-62, मोहननगर, मुरादनगर होते हुए मोदीनगर के लिए जाएंगी। इलेक्ट्रिक बस का किराया साधारण बसों से काम रखा गया है। इस बस का न्यूनतम किराया 10 रुपए है। नोएडा से यात्रियों को मोदीनगर जाने के लिए 51 रुपए का टिकट लेना होगा।

50 बसें स्क्रैप घोषित
यूपी रोडवेज के एमडी संजय कुमार के निर्देश पर प्रदेश के सभी डिपो में जो बसें मानक के अनुरूप 15 साल की आयु सीमा पूर्ण कर चुकी हैं, उन बसों को समस्त क्षेत्रों से मंगा कर स्क्रैप करने का काम किया जा रहा है। नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि नोएडा डिपो में 194 बसें थी, उसमें से 50 बसें स्क्रैप घोषित करके उनका संचालन बंद कर दिया गया है। एमडी के निर्देश पर नोएडा डिपो में कैंटीन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही कैंटीन यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी।

बस सेवाएं उपलब्ध
बता दें नोएडा डिपो से एनसीआर के सैकड़ों लोग प्रतिदिन बस से यात्रा करते हैं। यह डिपो उत्तर प्रदेश के अलग-अलग राज्यों में बस सेवाएं उपलब्ध करवाता है। लोगों को आरामदायक सफर के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से मोरना डिपो को नई बसें उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.