200 करोड़ रुपए खर्च कर शहर की हालत सुधरेगा बिजली विभाग, इन 11 बिंदुओं पर होगा काम

गौतमबुद्ध नगर : 200 करोड़ रुपए खर्च कर शहर की हालत सुधरेगा बिजली विभाग, इन 11 बिंदुओं पर होगा काम

200 करोड़ रुपए खर्च कर शहर की हालत सुधरेगा बिजली विभाग, इन 11 बिंदुओं पर होगा काम

google image | Symbolic image

Noida News : अब शहरवासियों को बिजली की निर्बाध आपूर्ति  से और नही जूझना होगा। विद्युत निगम शहरवासियों को एक बड़ी  सौगात देने जा रहा है। अब निगम बिजली के ढाचों को 200 रुपय खर्च और मजबूत करेगा। जिसके लिए विद्युत निगम ने इसकी डिजिटल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। यह रिपोर्ट इसी सप्ताह मंज़ूरी के लिए विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मेरठ को भेजी जाएगी। जैसे ही वहां से मंजूरी मिल जाएगी वैसे ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निगम का प्रयास है कि लोगों को बिजली की समस्या से और अधिक परेशान न होना पड़े।      

11 बिन्दुओं पर काम करेगा निगम
विद्युत निगम शहर की बिजली आपूर्ति को सुधारने के लिए 11 बिन्दुओं पर काम करेगा। जिसके लिए निगम द्वारा एक सर्वे भी कराया गया है। सर्वे को ध्यान में रखते हुए ही डीपीआर तैयार किया गया है। निगम की कोशिश है कि लोगों को बिजली की समस्या से और परेशान ना होना पड़े। निगम की योजना के अनुसार ग्रीन बेल्ट से गुजर रही लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। वहीं, बारिश के मौसम में होने वाले नुकसान को देखते हुए 11 और 33 केवी के फीडरों को भी सुरक्षित किया जाएगा। इसके अलावा सभी ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ाया जाएगा। जैसे ही मेरठ मंडल से इसकी मंज़ूरी मिल जाएगी। इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।    

इतने देर तक होती बिजली गायब
आपको बता दें कि शहर के लोगों को काफी समय से बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रोजाना काम से काम 3-4 घंटे के लिए बिजली कट जाती है। वहीं, बरसात का मौसम में लोगों को इस समस्या से ज्यादा परेशान होना पड़ता है। बरसात के में आंधी और बारिश के कारण ब्रेकडाउन हो जाता है। जिससे बिजली गायब हो जाती है। इसके अलावा, उद्योग क्षेत्र में भी उद्यमियों रोज़ाना 2-3 घंटे की बिजली की कटौती होती है। जिससे कंपनियों को नुकसान होता है। ऐसे में अब निगम 200 करोड़ रुपय खर्च कर शहर की बिजली आपूर्ति को सुधारेगा। मंजूरी मिलते ही जल्द ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.