कोर्ट में दाखिल हुई 1200 पन्नों की चार्जशीट, आठ दोस्तों को भी नोएडा पुलिस ने लपेटा

मुश्किल में एल्विश यादव : कोर्ट में दाखिल हुई 1200 पन्नों की चार्जशीट, आठ दोस्तों को भी नोएडा पुलिस ने लपेटा

कोर्ट में दाखिल हुई 1200 पन्नों की चार्जशीट, आठ दोस्तों को भी नोएडा पुलिस ने लपेटा

Tricity Today | Elvish Yadav

Noida News : बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल से रिहाई के बाद भी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। दरअसल, एल्विश समेत आठ लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जिसे एल्विश समेत आठ लोगों के खिलाफ दाखिल किया गया है। एल्विश यादव का सपेरा से संपर्क
सांपों और सांपों के जहर की तस्करी के साथ रेव पार्टी समेत सभी आरोपों के प्रमाण इस चार्जशीट में शामिल हैं। एल्विश यादव के साथ अन्य लोगों के खिलाफ 24 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। नोएडा पुलिस ने आरोप पत्र में कहा है कि एल्विश का जेल भेजे गए सभी सपेरा से संपर्क था।

ये है पूरा मामला
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नवंबर में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के अधिकारी ने एल्विश और उसके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। जिसके बाद सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस पूरे प्रकरण का स्टिंग ऑपरेशन संस्था के सदस्य ने किया था। जिसमें पकड़े गए सपेरों से कोबरा के साथ नौ सांप और 20 एमएल सांपों का जहर बरामद हुआ था। इसके आगे बता दें कि इस मामले में संस्था के पदाधिकारी का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें मुख्य आरोपी राहुल संस्था के पदाधिकारी से बात कर रहा था। इसमें राहुल एल्विश की ओर से आयोजित होने वाली पार्टियों में शामिल होने की बात कह रहा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.