गिरफ्तारी के 5 दिन बाद जेल से निकलेंगे, फैंस में खुशी की लहर

गौतमबुद्ध नगर कोर्ट से एल्विश यादव को मिली जमानत : गिरफ्तारी के 5 दिन बाद जेल से निकलेंगे, फैंस में खुशी की लहर

गिरफ्तारी के 5 दिन बाद जेल से निकलेंगे, फैंस में खुशी की लहर

Google Image | एल्विश यादव

Greater Noida : एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एल्विश यादव को गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट से जमानत मिल गई है। एल्विश यादव बीते रविवार को जेल गए थे। वह अगले दिन सोमवार को गौतमबुद्ध नगर कोर्ट में पेश होने वाले थे, लेकिन उससे पहले वकीलों ने हड़ताल कर दी। लम्बी हड़ताल के बाद शुक्रवार को सुनवाई हुई। जिसमें एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। हाई प्रोफाइल केस होने के चलते भारी भीड़ कोर्ट के आसपास है।

रविवार से जेल में बंद था सिस्टम
इससे पहले गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में गुरुवार को एल्विश यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा धाराओं में फेरबदल करने के कारण उसको जमानत मिली। एल्विश यादव की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई, जिसमें उसकमो जमानत मिली। आपको बता दें कि फेमस होने के बाद एल्विश यादव के कारनामे बढ़ते ही चले गए। कुछ दिनों पहले उनकी लड़ाई एक यूट्यूब पर से हो गई थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल होने लगा था।

कब और कैसे हुई गिरफ्तारी 
मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-20 थाना पुलिस ने रविवार को एल्विश यादव को सांपों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार में लिया था। जहां पर डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारी एल्विश यादव से पूछताछ की थी। रिपोर्ट में सांपों की तस्वीर का मामला सही साबित हुआ था। जिसके पास पुलिस हरकत में आई और रविवार को एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया था। रेव पार्टी मामले में एल्विश यादव को गिरफ्तार किया गया था।

सांप और जहर की सप्लाई में नाम आने से एल्विश यादव जेल में 
आपको बता दें कि भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने एफआईआर कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर-49 इलाके में रेड की थी। इस कार्रवाई के दौरान 5 आरोपी पकड़े गए थे। पुलिस को मौके से 20 मिलीमीटर स्नेक वैनम और 9 जहरीले सांप मिले थे। उनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहा सांप और एक रैट स्नेक शामिल थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एल्विश यादव की पार्टी में वे सांप और जहर की सप्लाई किया करते थे। उसके बाद अब सेक्टर-49 कोतवाली पुलिस ने एल्विश के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.