नोएडा के इन 7 कुख्यात बदमाशों का साम्राज्य जल्द खत्म होगा, सभी योगी की हिटलिस्ट में शामिल, सीपी लक्ष्मी सिंह का एक्शन शुरू

पढ़िए खास खबर : नोएडा के इन 7 कुख्यात बदमाशों का साम्राज्य जल्द खत्म होगा, सभी योगी की हिटलिस्ट में शामिल, सीपी लक्ष्मी सिंह का एक्शन शुरू

नोएडा के इन 7 कुख्यात बदमाशों का साम्राज्य जल्द खत्म होगा, सभी योगी की हिटलिस्ट में शामिल, सीपी लक्ष्मी सिंह का एक्शन शुरू

Tricity Today | Police Commissioner Laxmi Singh

Noida News : उत्तर प्रदेश के 65 कुख्यात बदमाश और गैंगस्टर के खिलाफ एक्शन शुरू हो गया है। गौतमबुद्ध नगर के 7 बदमाश योगी आदित्यनाथ की हिट लिस्ट में शामिल है। इसमें से 6 कुख्यात बदमाश इस समय जेल में बंद है और एक फरार चल रहा है। अब इस फरार बदमाश की तलाश के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक पूरे उत्तर प्रदेश में माफिया, गैंगस्टर और कुख्यात बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर एक्शन लिया जाएगा। यह सब अतीक अहमद हत्याकांड के बाद शुरू हुआ है।

ये बदमाश योगी की हिट लिस्ट में शामिल
गौतमबुद्ध नगर के 7 कुख्यात बदमाशों के नाम लखनऊ गए हैं। जिनसे सुंदर भाटी, सिंहराज भाटी, अमित कसाना, अनिल भाटी, रणदीप भाटी, अनिल दुजाना और मनोज उर्फ आसे शामिल हैं।

सुंदर भाटी 
सुंदर भाटी का नाम अपराधिक दुनिया में काफी बड़ा माना जाता है। वह उत्तर प्रदेश के टॉप माफियाओं में शामिल है। सुंदर भाटी मूल रूप से ग्रेटर नोएडा में स्थित घंघोला गांव का रहने वाला है। सुंदर भाटी ने वर्ष 1990 में रिठौड़ी गांव में रहने वाले और तत्कालीन जिला पंचायत अध्याध नरेश भाटी व उसके परिजनों की हत्या कर दी थी। उसके बाद से ही उसने अपराधिक दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। सुंदर भाटी के खिलाफ इस समय हत्या, लूट, रंगदारी और डकैती जैसे तमाम संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह इस समय उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जेल में बंद है।

सिंहराज भाटी
सिंहराज भाटी कोई और नहीं बल्कि कुख्यात सुंदर भाटी का रिश्ते में भाई लगता है। सिंहराज भाटी मूलरूप से ग्रेटर नोएडा में स्थित रामपुर माजरा गांव का रहने वाला है। सिंहराज को सुंदर भाटी का विश्वासपात्र माना जाता है। वह गैंग में नंबर दो की हैसीयत रखता है। वह भी फिलहाल वर्तमान में जेल में बंद है।

अनिल भाटी
अनिल भाटी का भी जरायम की दुनिया में नाम है। वह सुंदर भाटी का भतीजा है और कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फिलहाल जानकारी यह है कि सुंदर भाटी और अनिल भाटी के बीच लम्बे अरसे से अनबन चल रही है। उसकी सियासी गलियारों और अधिकारियों के बीच खासी पकड़ मानी जाती है। वह गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में बंद है।

अमित कसाना
अमित मूलरूप से गाजियाबाद के लोनी इलाके रिस्तल गांव का रहने वाला है। वह रणदीप भाटी का रिश्तेदार है और दिल्ली मंडोली जेल में बंद है। ग्रेटर नोएडा के रिठोड़ी गांव में अपने मामा नरेश भाटी की हत्या का बदला लेने के लिए उसने वर्ष 1990 से गैंग को संभाला था। उसकी सुंदर भाटी गैंग से रंजिश चल रही है। अमित कसाना और रणदीप भाटी ने मिलकर कई बार सुंदर भाटी की हत्या करने का प्रयास किया है।

रणदीप भाटी
रणदीप भाटी, नरेश भाटी गैंग का सरगना और नरेश भाटी का छोटा भाई है। वह वर्तमान में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। उसके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर, गजियाबाद और एनसीआर के कई थानों में लूट व हत्या के दर्जन से भी ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। रणदीप भाटी की सुंदर भाटी गैंग से रंजिश है।

अनिल दुजाना
अनिल दुजाना भी अपराध की दुनिया में एक बड़ा नाम है, जो पहले सुंदर भाटी और फिर रणदीप भाटी के गैंग से जुड़ा रहा है। वह अब अपना अलग गैंग चलाता है। उसके खिलाफ लूट और हत्या के कई मामले दर्ज हैं। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश की अयोध्या जेल में बंद है। अनिल दुजाना ने पिछला जिला पंचायत चुनाव लड़ने का प्रयास किया था, लेकिन गौतमबुद्ध नगर के दवाब में वह चुनाव नहीं लड़ पाया था।

मनोज उर्फ आसे
मनोज उर्फ आसे ग्रेटर नोएडा के इमलिया गांव का रहने वाला है। वर्तमान में जेल से बाहर है। वह रंगदारी और हत्या आदि की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अब मनोज उर्फ आसे को पकड़ने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कई टीमों का गठन किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.