कर्मचारी नहीं कर रहे समय पर सफाई, घरों के बाहर लगा कूड़े का अंबार, निवासी परेशान

Noida News : कर्मचारी नहीं कर रहे समय पर सफाई, घरों के बाहर लगा कूड़े का अंबार, निवासी परेशान

कर्मचारी नहीं कर रहे समय पर सफाई, घरों के बाहर लगा कूड़े का अंबार, निवासी परेशान

Tricity Today | कंचनजंगा अपार्टमेंट

Noida News : सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट पुरानी सोसाइटी में शुमार है। लेकिन, ये अपार्टमेंट पिछले तीन महीनों से परेशान हैं। अपार्टमेंट में साफ-सफाई करने वाले कर्मचारी समय पर काम नहीं कर रहे हैं। निवासियों के घरों के बाहर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। लेकिन, पिछले तीन दिनों से नोएडा अथॉरिटी के कर्मचारी सफाई और कूड़ा उठाने नहीं आ रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि सफाई ठेकेदार पिछले तीन महीनों से अपना काम सही तरीके से नहीं कर रहा है।

रूटीन में साफ सफाई नहीं होती : पुष्पा शाह
कंचनजंगा अपार्टमेंट आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पुष्पा शाह ने बताया कि सेक्टर की सडकों पर गंदगी पड़ी रहती है। पिछले तीन दिनों से अपार्टमेंट में कूड़ा नहीं उठाया गया है। अपार्टमेंट में काम करने वाले कर्मचारी सुबह फोटो खिंचवाकर अपनी हाजिर लगवाते हैं, फिर बिना सफाई किए चले जाते हैं। यह सिलसिला पिछले तीन महीने से चल रहा है। इनकी शिकायत अथॉरिटी में की जाती है। उसके बाद कर्मचारी सफाई करने के लिए आते हैं। लेकिन, हर रोज रूटीन में साफ सफाई नहीं करते।

सेक्टर में नहीं पहुंच रही कूड़ा गाड़ी : उमेश शर्मा
सेक्टर-122 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाने के बाद सड़क पर कूड़े की ढेर लगा देते हैं और कुछ देर में ही कूड़ा फैल जाता है। समय पर कूड़ा नहीं उठाया जाता है। कुछ दिनों से सेक्टर में घरों के कूड़ा निस्तारण के लिए गाड़ी सप्ताह में 1-2 बार ही आ रही है और कूड़ा घरों में इकट्ठा हो रहा है। कुछ लाेग अपने घरों का कूड़ा इधर-उधर डाल देते हैं। इस वजह से यहां पर गंदगी फैली रहती है। जिसके कारण विभिन प्रकार की बीमारियों का खतरा बना हुआ है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के कर्मचारी मनमानी तरीके से कम कर रहे हैं।

क्या कहा अधिकारी ने 
इस मामले में नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी ने बताया कि लोगों की शिकायतों को संज्ञान में लिया गया है। जल्द शिकायतों का समाधान कर दिया जाएगा। आखिर कूड़ा क्यों नहीं उठाया जा रहा है। इस बारे में संबंधित ठेकेदार से पूछा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.