‘दिल से दिल की बात’ में कोरोना को हराने पर हुई चर्चा, विशेषज्ञों ने दिखाई राह

पहलः ‘दिल से दिल की बात’ में कोरोना को हराने पर हुई चर्चा, विशेषज्ञों ने दिखाई राह

‘दिल से दिल की बात’ में कोरोना को हराने पर हुई चर्चा, विशेषज्ञों ने दिखाई राह

Tricity Today | चर्चा करते विशेषज्ञ

नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन ने आज ‘दिल से दिल की बात’ आओ भारत को जागरूक बनायें कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत कोरोना वायरस के  लक्षण, उपचार एवं टीकाकरण के बारे में जागरूकता फैलाया गया। ‘सवाल आपके-जवाब विशेषज्ञ के’ लाइव फेसबुक मीटिंग का आयोजन किया गया। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष मीनाक्षी त्यागी ने बताया कि इस मीटिंग का मकसद कोरोना के इस बेकाबू वायरस से बचाव के बारे में जानकारी देनी थी। 

इससे लोग घर पर ही रहकर इस महामारी से अपना बचाव कर सकेंगे। मानस हॉस्पिटल के CMD डॉक्टर नमन शर्मा ने सीधे मीटिंग में जुड़े लोगों को जानकारी दी। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की संस्थापक, तिरूपति आई हॉस्पिटल की चैरपर्सन और IMA की सेक्रेट्री डॉक्टर मोहिता शर्मा ने लोगों को वैक्सीन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अतुल चौधरी ने किया। नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन की उपाधयक्ष निशु गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस ऑनलाइन मीटिंग में सामाजिक कार्यकर्त्ता  आलोक सिंह, सुनीता जेटली, मीरा कोशिवा, अंशु कुलश्रेष्ठ, अनंदिता, सौरभ त्यागी और प्रियंका गोयल के साथ तमाम लोग जुड़े रहे। गांव बहलोलपुर से सोनू यादव ने भी गावों की स्वास्थय सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.