फैक्ट्री में काम करने वाले साथी ने महिला के साथ किया रेप, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

नोएडा: फैक्ट्री में काम करने वाले साथी ने महिला के साथ किया रेप, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

फैक्ट्री में काम करने वाले साथी ने महिला के साथ किया रेप, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने बुधवार को अपने एक सहकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर कंपनी के अंदर ही दुष्कर्म का आरोप लगा है। थाना फेस-2 की प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने इस बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि होजरी कॉम्प्लेक्स स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली महिला ने तीन दिन पहले उसकी ही फैक्ट्री में काम करने वाले मदन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था और जांच कर रही थी। इसी सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे यहां एक अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.