किसान और पुलिस चिल्ला बॉर्डर पर आमने-सामने, किसानों ने कहा - पुलिस ने दिया धोखा

Noida Border Live : किसान और पुलिस चिल्ला बॉर्डर पर आमने-सामने, किसानों ने कहा - पुलिस ने दिया धोखा

किसान और पुलिस चिल्ला बॉर्डर पर आमने-सामने, किसानों ने कहा - पुलिस ने दिया धोखा

Tricity Today | दिल्ली की तरफ बढ़ते हुए नोएडा के किसान

आज गणतंत्र दिवस पर किसान दिल्ली की तरफ लगातार बढ़ रहे हैं। किसान और पुलिस आमने-सामने हैं। नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक हुई है। इस दौरान पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस भी छोड़े हैं। जिसके बाद किसान पूरी तरह बिचल गए हैं। किसानों ने गुस्से में आकर पुलिस के बेरिगट्स तोड़ दिए है। नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर किसानों ने खूब हंगामा किया है। नोएडा पुलिस ने पहले किसानों को दिल्ली में जाने की एंट्री नहीं दी थी। जिसके बाद गुस्से में आए किसानों ने पुलिस में बेरिगट्स तोड़ दिए। उसके बाद किसानों के ट्रैक्टर दिल्ली की तरफ घुसते चले गए।

किसान नेता सुभाष भाटी ने बताया कि जब माहौल ज्यादा बिगड़ गया तो नोएडा पुलिस ने दिल्ली में जाने की एंटी दी दे दी। सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टर लेकर दिल्ली की तरफ बढ़ते चले गए। लेकिन दिल्ली अक्षरधाम मंदिर के आगे दिल्ली पुलिस ने उनको रोक दिया। दिल्ली पुलिस और किसानों के बीच इस दौरान काफी नोकझोंक भी हुई। जिसके बाद किसान वापस नोएडा चिल्ला बॉर्डर पर आ गए। किसानों ने चिल्ला बॉर्डर के दोनों तरफ के रास्ते को बंद कर दिया है। किसानों का कहना है कि पहले पुलिस ने उनको दिल्ली में जाने की एंट्री दे दी और फिर रोक दिया। पुलिस ने किसानों के ऊपर आंसू गैस भी छोड़े हैं। पुलिस ने किसानों के साथ धोखा किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.