एआरटीओ दफ्तर पर किसानों का हल्ला बोल, भ्रष्टाचार का आरोप और ये हैं मुद्दे

नोएडा ब्रेकिंग : एआरटीओ दफ्तर पर किसानों का हल्ला बोल, भ्रष्टाचार का आरोप और ये हैं मुद्दे

एआरटीओ दफ्तर पर किसानों का हल्ला बोल, भ्रष्टाचार का आरोप और ये हैं मुद्दे

Tricity Today | एआरटीओ दफ्तर पर किसानों का हल्ला बोल

Noida News : नोएडा से बड़ी खबर है। शहर के सेक्टर-33 में स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO Noida) के ऑफिस पर किसानों ने हल्लाबोल किया है। सैकड़ों की संख्या में किसान एआरटीओ ऑफिस में इकट्ठा हुए हैं। किसानों ने ऑफिस में डेरा डाल दिया है। किसानों का आरोप है कि एआरटीओ दफ्तर में भ्रष्टाचार चरम पर है। काम में अनियमितताएं बरती जा रही हैं और किसानों के ट्रैक्टरों पर कार्रवाई हो रही है। इससे किसान नाराज हैं। किसानों का दावा है कि विभाग के अफसरों पैसे लेते हुए कई वीडियो उनके पास उपलब्ध हैं। किसानों की भीड़ एआरटीओ दफ्तर पर पहुंची। जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने पूरे ऑफिस को छावनी में तब्दील कर दिया है। एआरटीओ ऑफिस के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। दूसरी तरफ किसानों ने टेंट लगाया है। उनका कहना है कि जब तक एआरटीओ कार्यालय में जिम्मेदार लोगों पर एक्शन नहीं होता है, तब तक यहां से उठकर नहीं जाएंगे। किसान नारेबाजी कर रहे हैं। सरकार और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। नोएडा एआरटीओ का कार्यालय थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में है।

किसानों के ट्रैक्टरों को सीज करने का आरोप
किसानों का कहना है कि बिना वजह परेशान किया जा रहा है। परिवहन विभाग के अफसर सड़कों पर खड़े रहते हैं। किसानों के ट्रैक्टरों को रोककर सीज कर देते हैं। किसान खेतीबाड़ी के काम में ट्रैक्टरों का इस्तेमाल करते हैं। एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारी इन्हें कमर्शियल एक्टिविटी में बताकर सीज कर रहे हैं। यह पूरी तरह किसानों के साथ अन्याय है। जब तक किसानों पर अत्याचार करने वाले अफसरों और कर्मचारियों का कार्यवाही नहीं की जाएगी, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.