नोएडा में महिला इंजीनियर को 7 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, डरा-धमकाकर वसूले लाखों रुपये 

साइबर ठगों का खतरनाक तरीका : नोएडा में महिला इंजीनियर को 7 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, डरा-धमकाकर वसूले लाखों रुपये 

नोएडा में महिला इंजीनियर को 7 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, डरा-धमकाकर वसूले लाखों रुपये 

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा में ठगी के मामले तो आपने देखे ही होंगे, लेकिन इस बार साइबर ठगों ने बेहद खतरनाक तरीके से ठगी की है। दरअसल, साइबर ठगों द्वारा पहले एक महिला आईटी इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट किया गया। फिर उसे बदनाम करने की धमकी देकर उससे लाखों रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। पीड़िता के पति की शिकायत पर सेक्टर-39 पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ठगों ने मोबाइल से महिला को इस कदर डरा दिया कि वह परिजनों तक से बात नहीं कर पाई।

क्या है पूरा मामला 
पुलिस को दी शिकायत में चिराग ने बताया कि वह  सेक्टर-45 स्थित आम्रपाली सफायर सोसाइटी निवासी चिराग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीतेदिनों उनकी पत्नी सुकीर्ति वर्मा के मोबाइल पर सुबह साढ़े दस बजे के करीब अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल फेडेक्स कोरियर सर्विस से थी। फोन करने वाले ने बताया कि सुकीर्ति के नाम पर एक कोरियर मुंबई सेताइवान जा रहा था। जिसे कस्टम अधिकारियों ने जप्त कर लिया है। इस कोरियर सेड्रग्स और चार पासपोर्ट के अलावा आपत्तिजनक सामान मिला है। इसके बाद फेडेक्स कोरियर सर्विस के कर्मचारियों ने उसकी कॉल को एक पुलिस अधिकारी के पास ट्रांसफर कर दी। पुलिस अधिकारी ने महिला इंजीनियर को जेल भेजने का भय दिखाकर उनसे अकाउंट डिटेल लेली। नकली पुलिस अधिकारी नेबताया कि महिला के नाम से भेजे जा रहे कोरियर सेड्रग्स और आपत्तिजनक सामान मिले हैं। इस कारण उन्हें जेल हो सकती है। खुद के पुलिस अधिकारी होनेका भरोसा दिलाने के लिए जालसाजों ने महिला के मोबाइल पर स्काइप सेवीडियो कॉल की । जिसमें जालसाजों नेपुलिस की वर्दी पहन रखी थी। 

वीडियो कॉल पर रखा सात घंटे अरेस्ट 
शिकायतकर्ता के मुताबिक उनकी पत्नी ने डरकर फर्जी पुलिस अधिकारी के कहने पर उनके द्वारा बताए गए अकाउंट में 3,75,278 रुपए ट्रांसफर कर दिए। महिला किसी से अपनी समस्या बता न सके इसके लिए कथित पुलिस और कस्टम अधिकारियों ने लगातार सात घंटे तक वीडियो कॉल पर उसे जोड़े रखा। कॉल कटते ही महिला की तुरंत गिरफ्तारी होनेकी बात कही। जालसाजों नेमहिला से यह भी कहा अगर कॉल बिना पैसे ट्रांसफर किए कटती है तो उसके साथ उसके परिवार के लोगों को भी जेल होगी। महिला ने सभी पैसेट्रांसफर कर दिए। जब उसपर और पैसेट्रांसफर करनेका दबाव बनाया जाने लगा तब उसे ठगी की जानकारी हुई। नाइजीरियन गिरोह द्वारा ठगी की घटना को अंजाम देनेकी आशंका जाहिर की जा रही है। पीड़िता एक आइटी कंपनी में इंजीनियर है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.