अंतिम दिन सरस मेले में जमकर हुई खरीदारी, यह बनी शहर के लोगों की पहली पसंद

नोएडा : अंतिम दिन सरस मेले में जमकर हुई खरीदारी, यह बनी शहर के लोगों की पहली पसंद

अंतिम दिन सरस मेले में जमकर हुई खरीदारी, यह बनी शहर के लोगों की पहली पसंद

Tricity Today | सरस मेला

Noida : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा नोएडा के सेक्टर 33ए नोएडा हाट में आयोजित सरस आजीविका मेला 2022 का रविवार को 17वें दिन बंपर सेल के साथ समापन हो गया। निरंतर 17 दिनों तक चले सरस मेले में जहां विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूह नोएडा वासियों के व्यवहार से संतुष्ट रहे वही नोएडा वासियों को भी देश के विभिन्न राज्यों के उत्पाद नोएडा वासियों को खासे पसंद आए।

मेले का अंतिम दिन
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सरस मेले का आयोजन नोएडा में दूसरी बार हुआ। इससे पूर्व पहला आयोजन 2021 में हुआ था। इस बार का आयोजन पूर्व के आयोजन की तुलना में अधिक सफल रहा है। हालांकि लोगों को समाचार पत्र और प्रचार होल्डिंग के माध्यम से जानकारी थी कि रविवार 13 मार्च को मेले का अंतिम दिन होगा। इसीलिए पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार महिलाओं और युवतियों कि यहां सुबह से ही आवाजाही शुरू हो गई थी। मेले में खरीददारी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और चोखी  हवेली व फूड कोर्ट के व्यंजन यहां आकर्षण का केंद्र रहे।

लोगों ने की जमकर खरीदारी
सरस मेले में अधिकतर बिक्री हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट के उत्पादों की रही। जो पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक नोएडा वासियों की निरंतर पसंद बने रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध उत्पादों की भी लोगों ने जमकर खरीददारी की। जिनमें हिमाचल तथा महाराष्ट्र की गाय का शुद्ध देसी घी, मसाले, हेयर, ऑयल, ज्वैलरी और अन्य उत्पादों की बिक्री जोरों पर रही।

 इन चीजों की हुई से सबसे ज्यादा बिक्री
मेले के पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक कुछ उत्पाद नोएडा वासियों के लिए खास बने रहे। इनमें गुजरात के कृष्णा स्वयं सहायता समूह की बेडशीट तथा कर्नाटक के नंदिनी स्वयं सहायता समूह के कुर्ते तथा मिडी शामिल है। गुजरात के समूह का संचालन पूनमबेन करती है। इनके उत्पाद जूट  तथा  कुशन द्वारा हाथ से तैयार किए  जाते हैं साथ ही कर्नाटक समूह का संचालन शीला रानी करती है। इनके उत्पाद हस्त निर्मित और कर्नाटक के सुप्रसिद्ध उत्पादों में शामिल हैं।

देश का सबसे कामयाब मेला नोएडा में रहा : सिंह
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी चिरंजीत सिंह ने सरस मेले में सर्वाधिक  बिक्री वाले स्वयं सहायता समूहों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरस मेले का  आयोजन देश भर के अन्य राज्यों में भी होता है। मगर नोएडा हाट में आयोजित यह मेला लॉकडाउन के बाद  सबसे अधिक कामयाब रहा। वहीं मेले की कामयाबी और सकुशल संपन्न  होने पर नोएडा हाट की ओर से  देश भर के सभी महिला समूह व नोएडा वासियों का आभार व्यक्त किया गया ।इस अवसर पर यहां केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.