नोएडा पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, गौशाला की हालत देखकर अधिकारियों पर बरसे

BIG BREAKING : नोएडा पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, गौशाला की हालत देखकर अधिकारियों पर बरसे

नोएडा पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, गौशाला की हालत देखकर अधिकारियों पर बरसे

Tricity Today | नोएडा पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना

NOIDA NEWS : उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना नोएडा पहुंचे हैं। उन्होंने नोएडा के वाजिदपुर में स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गौशाला में इस दौरान काफी खामियां पाई गई। जिससे नाराज होकर सुरेश खन्ना नोएडा के अधिकारियों पर बरस गए। गौशाला में गोवंश को ठीक तरीके से चारा नहीं दिया जा रहा है। सुरेश खन्ना के साथ स्थानीय सांसद डॉ.महेश शर्मा और नोएडा के विधायक पंकज सिंह भी मौजूद हैं।

अधिकारियों पर भड़के सुरेश खन्ना
रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना नोएडा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले नोएडा के वाजिदपुर में गौशाला का निरीक्षण किया। जिसमें काफी खामियां पाई गई। गौशाला में गोवंश को पौष्टिक आहार नहीं दिया जा रहा है। गोवंश को हरा भोजन नहीं मिल रहा है। जब सुरेश खन्ना ने अधिकारियों से सवाल किया तो अधिकारियों ने संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं दिया। जिसकी वजह से सुरेश खन्ना अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा, "बकवास कर रहे हो।" सुरेश खन्ना ने गौशाला के मैनेजर हरीश को फटकार लगाते हुए कहा, "बकवास बंद करे, ये कैसा भूसा खिला रहे आप?

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.