आरके अरोड़ा समेत 7 लोगों पर एफआईआर, जेवर एयरपोर्ट से जुड़ा मामला

मुसीबत में सुपरटेक ग्रुप के चेयरमैन : आरके अरोड़ा समेत 7 लोगों पर एफआईआर, जेवर एयरपोर्ट से जुड़ा मामला

आरके अरोड़ा समेत 7 लोगों पर एफआईआर, जेवर एयरपोर्ट से जुड़ा मामला

Tricity Today | RK Arora

Noida News : सुपरटेक ग्रुप के चेयरमैन आरके अरोड़ा की मुसीबत बढ़ती जा रही है। एक बार फिर आरके अरोड़ा के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-39 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में आरके अरोड़ा समेत 7 लोगों के नाम है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि आरके अरोड़ा और उनके साथियों ने धोखाधड़ी करके पैसे हड़प लिए और फ्लैट नहीं दिया। 

इन लोगों पर एफआईआर
सेक्टर-39 थाना एसएचओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पवन शर्मा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पवन शर्मा मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में आरके अरोड़ा, निर्देशक मोहित अरोड़ा, संगीता अरोड़ा, कृष्ण गोपाल अरोड़ा, शैलेंद्र कुमार, गुलशन लाल खेड़ा और विकास पर मुकदमा दर्ज करवाया है। 

कैसे हुई धोखाधड़ी
रिपोर्ट के मुताबिक सुपरटेक की यमुना सिटी के सेक्टर-22 में एक निर्माणधीन सोसाइटी है। इस प्रोजेक्ट में यह कहकर फ्लैट बेचे हुए कि आपका घर जेवर एयरपोर्ट के नजदीक हो जाएगा। उन्होंने उसमें एक फ्लैट बुक किया था। जिसकी कीमत करीब 26 लाख 27 हजार रुपए थी। उन्होंने फ्लैट के एवज में बिल्डर को करीब 17 लाख 80 हजार रुपए दे दिए। उसके बावजूद भी बिल्डर ने उनको फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। 

कुछ दिनों पहले भी हुआ था मुकदमा दर्ज
आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से सुपरटेक बिल्डर की मुसीबत बड़ी हुई है। कुछ दिन पहले भी आरके अरोड़ा के खिलाफ सेक्टर-58 कोतवाली मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा आरके अरोड़ा अभी जेल में बंद है। उनको एक जमानत भी मिल गई, लेकिन उसके बावजूद भी अभी वह जेल में रहने को मजबूर है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.