दोने-पत्तल के गोदाम में लगी आग, ढाई घंटे में भस्म हुआ लाखों का माल, 20 लोगों की जान...

गौतमबुद्ध नगर में अग्नि का कहर जारी : दोने-पत्तल के गोदाम में लगी आग, ढाई घंटे में भस्म हुआ लाखों का माल, 20 लोगों की जान...

दोने-पत्तल के गोदाम में लगी आग, ढाई घंटे में भस्म हुआ लाखों का माल, 20 लोगों की जान...

Tricity Today | दोने-पत्तल के गोदाम में लगी आग

Noida News : गर्मी आते ही गौतमबुद्ध नगर में अग्निकांड के मामले बढ़ जाते हैं। ताजा मामला नोएडा के हरौला से आया है, जहां पर दोने-पत्तल के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर टीम ने लोगों की जान तो बचा ली, लेकिन लाखों रुपये का माल जलने से नहीं बचा पाए। करीब 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है। 

कैसे लगी आग
गौतमबुद्ध नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि हरौला में बिरयानी बनाते समय सिलेंडर फटा था। उसके बाद आग बगल के जैन स्टोर और गोदाम तक पहुंच गई। आग से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

किस टाइम पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
उन्होंने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल टीम मौके पर रवाना हुई, रात करीब 7:50 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। उस समय तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। तत्काल आग बुझाने पर काम शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मेहनत के बाद करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। 

हादसे के वक्त गोदाम में थे 20 लोग
हादसे के वक्त गोदाम में करीब 20 लोग मौजूद थे। जिन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई है। रात करीब 10:00 बजे तक आग पर पूरे तरीके से काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि हरौला में बड़ा बाजार लगता है, इसलिए तत्काल बाजार को बंद करवा दिया गया था। जिससे कोई जनहानि ना हो सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.