वारदात को अंजाम देकर पीड़िता को झाड़ियों में फेंका, घर जाकर 6 बच्चों की मां ने सुनाई आपबीती

फिरोजाबाद की महिला से नोएडा में गैंगरेप : वारदात को अंजाम देकर पीड़िता को झाड़ियों में फेंका, घर जाकर 6 बच्चों की मां ने सुनाई आपबीती

वारदात को अंजाम देकर पीड़िता को झाड़ियों में फेंका, घर जाकर 6 बच्चों की मां ने सुनाई आपबीती

Google Image | Symbolic Image

Noida News : यूपी में महिला सुरक्षा (Women's safety in UP) सवालों के घेरे में रहने लगी है। इसका अंदाजा आप इससे भी लगा सकते हैं कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़, रेप और छिनैती के मामले देखने को मिल रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की साल 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध के 65,743 मामले दर्ज हुए है। ऐसे में फिरोजाबाद की एक युवती से नोएडा में बुलाकर गैंगरेप हुआ। पीड़िता का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी जंगल में फेंक दिया। होश आने पर पीड़ित ने राहगीर से मदद ली और घर पहुंच गई। इसके बाद चक्कर आने पर सोमवार रात सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। छह बच्चों की मां सोमवार रात आठ बजे घर लौटी है। पुलिस ने इस मामले में शिकयत दर्ज कर ली है। 

क्या है पूरा मामला 
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र की निवासी 35 वर्षीय महिला की बहन नोएडा में रहती है। वहां वह आती-जाती है। कुछ साल पहले वहां उसकी नोएडा निवासी युवक से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि युवक ने 20 जुलाई को महिला को फोन कर नौकरी दिलाने के बहाने नोएडा बुलाया। उसने उसके बैंक खाते में किराए के लिए एक हजार रुपये भी भेजे थे। पीड़िता ने बताया कि पति ऑटो चलाने गया था, इस बीच महिला घर पर बिना बताए नोएडा रवाना हो गई। आरोप है कि युवक ने नोएडा के किसी होटल में ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप किया है। यही नहीं आरोपी ने उसके बेहोश होने के बाद युवक ने अपने साथियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद उसे जंगल में फेंक दिया।

ट्रामा सेंटर में भर्ती करना पड़ा 
पीड़िता ने बताया कि 22 जुलाई को उसे होश आया तो वह जंगल में पड़ी थी। राहगीरों की मदद से किसी तरह वह सोमवार रात नोएडा से बस से घर पहुंची। पीड़िता के पति ने बताया कि घर लौटने पर उसकी पत्नी ने चक्कर आने की बात बताई। इसलिए उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा था। वहीं, थाना उत्तर के इंस्पेक्टर राजेश पांडेय ने बताया कि मंगलवार दोपहर पीड़िता थाने पर आई थी। तहरीर देने की बात कह कर वह चली गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.