नोएडा के बाजारों में लगेंगे बैनर और स्टिकर, पहले मतदान फिर जलपान

लोकसभा चुनाव 2024 : नोएडा के बाजारों में लगेंगे बैनर और स्टिकर, पहले मतदान फिर जलपान

नोएडा के बाजारों में लगेंगे बैनर और स्टिकर, पहले मतदान फिर जलपान

Tricity Today | पहले मतदान फिर जलपान

Noida News : लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। देश में इस बार सात चरणों में चुनाव होंगे। 19 अप्रैल से वोटिंग की शुरुआत हो रही है। चुनाव को लेकर  बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुट हुई है। लोकसभा चुनाव में नोएडा के व्यापारी भी अपना योगदान देंगे। दरअसल, व्यापारी लोगों को वोट के लिए जागरूख करेंगे।   

शहर में लगाए जाएंगे बैनर 
हरौला में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राहकों को प्रेरित करने के लिए मतदान के बाद छूट दी जाएगी। इसके अलावा सभी बाजारों में मतदाता जागरूकता के स्टीकर और बैनर लगाए जाएंगे। इसमें ‘पहले मतदान, फिर जलपान’ के बैनर लगाने की योजना है। जिला प्रशासन के सहयोग से भी बाजारों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। बैठक में अलग-अलग बाजारों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी को वोट करने का अधिकार है। इसके लिए स्वयं मतदान करें। अपने परिजनों के अलावा आसपास के लोगों को वोट करने के लिए जागरूक करें, तभी हमारी भागीदारी से देश में सही सरकार बनेगी। पहले मतदान फिर जलपान का संकल्प लेने की जरूरत है।

शहरवासियों से वोट करने की अपील 
व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि प्रत्याशी का चेहरा देखकर मतदान कतई न करें। सभी को मतदान के लिए प्रति गंभीर होना चाहिए। एक-एक वोट शहर को विकास के पथ पर आगे ले जाएगा। घर का मुखिया सुनिश्चित करे कि प्रत्येक सदस्य वोट करें। मंडल के चेयरमैन राम अवतार सिंह ने शहरवासियों से अपील है कि वह 26 अप्रैल को सबसे पहले मतदान करें और दूसरों से भी कराएं। बैठक में वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, महामंत्री सत्यनारायण गोयल और कोषाध्यक्ष मूलचंद गुप्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.