फ्लाईओवर का काम शुरू, सिर्फ 365 दिनों में पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए सभी खासियत

नोएडा पर्थला गोल चक्कर : फ्लाईओवर का काम शुरू, सिर्फ 365 दिनों में पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए सभी खासियत

फ्लाईओवर का काम शुरू, सिर्फ 365 दिनों में पूरा होगा प्रोजेक्ट, जानिए सभी खासियत

Tricity Today | नोएडा पर्थला गोल चक्कर

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 8 दिन पहले नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी नहीं एमपी-3 मार्ग पर ट्रैफिक को और भी बेहतर बनाने के लिए पृथला गोल चक्कर पर फ्लाईओवर बनाने का आदेश पारित किया था। सीईओ के इस आदेश के 8 दिन बाद शनिवार को फ्लाईओवर का काम शुरू हो गया है। 



राजीव त्यागी ने बताया कि यह फ्लाईओवर 697 मीटर लंबा होगा। परियोजना पर काम करने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। यह प्रोजेक्ट मंगलम बिल्डकॉन लिमिटेड नाम की कंपनी को सौंपा गया है। जिसने शनिवार से काम शुरू कर दिया है। फ्लाईओवर का निर्माण करने के लिए 80.53 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा। 
  1. फ्लाईओवर 6 लेन का और 697 मीटर लंबा होगा : राजीव त्यागी ने बताया कि यह फ्लाईओवर छह लेन का बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 697 मीटर होगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण से नोएडा में सेक्टर 51, 52, 61, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 121 और 122 के निवासियों को यातायात में काफी सुगमता होगी। इसके अलावा दिल्ली सरिता विहार से गाजियाबाद, हापुड़, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने के लिए सिग्नल फ्री यातायात मिलेगा। 
  2. महज 365 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया : राजीव त्यागी ने बताया कि फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को केवल 365 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रोजेक्ट पर जल्दी से जल्दी काम करने का आदेश मुख्य कार्यपालक अधिकारी को महेश्वरी ने दिया था। जिसके बाद शनिवार से काम शुरू गया है। हम लोगों ने दिसंबर 2021 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बड़ी बात यह है कि इस डिजाइन पर पहली बार गौतमबुद्ध नगर में किसी फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।


इस फ्लाईओवर से नोएडा की तरफ थोड़ा आगे सेक्टर-71 चौराहे पर अंडरपास का निर्माण चल रहा है। यह काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्दी ही ट्रैफिक के लिए अंडरपास को खोल दिया जाएगा। यह अंडरपास शुरू होने के बाद सिटी सेंटर से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौर सिटी तक ट्रैफिक पूरी तरह सिग्नल फ्री हो जाएगा। अभी लोगों को इस रास्ते पर पीक आवर्स में आवागमन करने के लिए ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। सेक्टर-71 चौराहे पर अंडरपास बनने से हालात और बेहतर होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.