नोएडा में एफओबी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को समर्पित, जल्दी लोगों के लिए शुरू होगा

शहादत को सलाम ! नोएडा में एफओबी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को समर्पित, जल्दी लोगों के लिए शुरू होगा

नोएडा में एफओबी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को समर्पित, जल्दी लोगों के लिए शुरू होगा

Social Media | एफओबी पर सरदार भगत सिंह के चित्रित बनाए गया

Noida News : नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने एक और बड़ी पहल की है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-148 में बनाया गया फुटओवर ब्रिज (एफओबी) शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह को समर्पित कर दिया गया है। बुधवार को शहादत दिवस के मौके पर सीईओ ऋतु महेश्वरी ने यह ऐलान किया। उन्होंने बताया कि यह फुट ओवर ब्रिज जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा और आम आदमी को उपयोग के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। इस एफओबी पर सरदार भगत सिंह के जीवन से जुड़ी घटनाओं को चित्रित किया जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले ऋतु महेश्वरी की पहल पर एक फुट ओवर ब्रिज स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम पर तैयार किया गया था।



शहर में सबसे बड़ा पार्क भगत सिंह के नाम पर बनाया
आपको बता दें कि सरदार भगत सिंह जब स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल थे तो उन्होंने लंबा अरसा नोएडा-ग्रेटर नोएडा की सीमा पर बसे एक छोटे से गांव नलगढ़ा में व्यतीत किया था। यह भी माना जाता है कि दिल्ली के असेंबली बम कांड की तैयारी उन्होंने यहीं रहकर की थी। नलगढ़ा गांव में ही बनाया गया बम उन्होंने असेंबली के सेंट्रल हॉल में फेंका था। जिसके बाद सरदार भगत सिंह ने गिरफ्तारी दे दी थी और उन पर मुकदमा चलाया गया था। अंततः पुलिस अफसर सांडर्स की हत्या के लिए भी उन्हें दोषी करार दिया गया और फांसी की सजा सुनाई गई थी। सरदार भगत सिंह की इन्हीं यादों को संजोने के लिए सीईओ ऋतु महेश्वरी ने सेक्टर-150 में शहर का सबसे बड़ा पार्क सरदार भगत सिंह के नाम पर बनाया है। यह खूबसूरत पार्क करीब एक साल पहले आम आदमी के लिए खोला गया था।



फ़िल्म सिटी एफओबी लता मंगेशकर के नाम
आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए एक एफओबी का नाम उनके नाम पर रखा है। यह एफओबी नोएडा सेक्टर-16 में स्थित फिल्म सिटी पार्किंग को जोड़ते हुए बनाया गया है। इस एफओबी का नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखा दिया गया है। इससे पहले प्राधिकरण ने शहर में किसी एफओबी को किसी बड़ी हस्ती का नाम नहीं दिया था। अब सेक्टर-148 में सरदार भगत सिंह के नाम पर नया एफओबी बनाया गया है। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ने बताया कि पहले फिल्म सिटी पार्किंग और डीएनडी के दूसरी तरफ के हिस्से को जोड़ने वाला एफओबी लता मंगेशकर को समर्पित किया गया। वह एफओबी शुरू हो चुका है। अब सेक्टर-148 वाले एफओबी को सरदार भगत सिंह को समर्पित किया गया। यह भी जल्दी लोकार्पित कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.