गौतमबुद्ध नगर में मतदान को सफल बनाएंगे बाहर से आए 5 हजार जवान, बूथ से लेकर बॉर्डर तक रहेंगे तैनात

लोकसभा चुनाव 2024 : गौतमबुद्ध नगर में मतदान को सफल बनाएंगे बाहर से आए 5 हजार जवान, बूथ से लेकर बॉर्डर तक रहेंगे तैनात

गौतमबुद्ध नगर में मतदान को सफल बनाएंगे बाहर से आए 5 हजार जवान, बूथ से लेकर बॉर्डर तक रहेंगे तैनात

Google Image | symbolic image

Noida News : गौतमबुद्ध नगर में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव है। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव को सफल बनाने के लिए बाहर से टोटल 4903 जवान बुलाए गए हैं। इनमें से 2214 पुलिसकर्मी और 2689 होमगार्ड तैनात होंगे। इसके अलावा करीब 10 हजार पुलिस वाले लोकल होंगे, जो जिले की सुरक्षा करेंगे। 

जिले में कितने पोलिंग बूथ और मतदान केंद्र?
गौतमबुद्ध नगर जिले में टोटल 1852 पोलिंग बूथ और 641 मतदान केंद्र हैं। इनमें से नोएडा में 747 मतदान केंद्र और 200 पोलिंग बूथ हैं। दादरी विधानसभा में 707 मतदान केंद्र और 240 पोलिंग बूथ हैं। इसके अलावा जेवर में 398 मतदान केंद्र और 201 पोलिंग बूथ हैं।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में वोटरों की संख्या?  
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इस बार 26.75 लाख लोग अपना वोट देंगे। पूरी लोकसभा सीट पर 26,75,148 लोग अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा में हैं। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है।

कौन सी विधानसभा में कितने वोटर?
सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा क्षेत्र में है। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है। 

लोकसभा में ट्रांसजेंडरों की संख्या कितनी?
इसके अलावा नोएडा में ट्रांसजेंडरों की संख्या 12, दादरी में ट्रांसजेंडरों की संख्या 64, जेवर में ट्रांसजेंडरों की संख्या 9, सिकंदराबाद में 16 और खुर्जा में 18 है। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कुल 119 ट्रांसजेंडर हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.