पारस सीजन्स सोसायटी में पहली एओए का गठन, देखिए पूरी कार्यकारणी

NOIDA : पारस सीजन्स सोसायटी में पहली एओए का गठन, देखिए पूरी कार्यकारणी

पारस सीजन्स सोसायटी में पहली एओए का गठन, देखिए पूरी कार्यकारणी

Tricity Today | पारस सीजन्स सोसायटी

नोएडा : शहर के सेक्टर-168 में स्थित पारस सीजन्स सोसायटी में पहली बार एओए का गठन हुआ है। इस सोसाइटी में 1,200 से अधिक परिवार रहते हैं। पिछले 2015 से एओए को लेकर मांग की जा रही थी, लेकिन अब जाकर एओए का पहली बार गठन हुआ है।

सोसाइटी में लगा समस्याओं का अम्बार
सोसाइटी में इस समय समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। निवासियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। जिसके कारण काफी समय से सोसाइटी के निवासी एओए की मांग कर रहे थे। अब जाकर पारस सीजन्स सोसायटी को एओए मिली है। सोसाइटी में काफी सारे काम अधूरे पड़े हुए हैं, जिनको अब पूरा किया जाएगा। 

सोसाइटी के पहले निवासी बने अध्यक्ष
सोसाइटी में रहने वाले 22 निवासियों ने चुनाव लड़ा। जिसमें अध्यक्ष समेत 9 पद रहे। सोसाइटी से मिली जानकारी के अनुसार सोसाइटी के पहले निवासी चेतन चौहान एओए अध्यक्ष बने है। उसके साथ कार्यकारणी में 8 पदाधिकारी हैं। इस मौके पर चेतन चौहान ने कहा, "मैं और मेरी पूरी टीम निष्ठा के साथ लोगों की सेवा करेगी।"

कार्यकारणी की सूची
चेतन चौहान - अध्यक्ष
अमित सिन्हा - उपाध्यक्ष
जितेन्द्र ठाकुर - सचिव
दीपक दास मानिकपुरी - जॉइंट सचिव
पुनीत चावला - कोषाध्यक्ष
आशुतोष गुप्ता - कार्यकारिणी सदस्य
अभिनव कथूरिया - कार्यकारिणी सदस्य
कुमार अभिषेक - कार्यकारिणी सदस्य

रिपोर्टर : ज्योति कार्की 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.