श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

पूर्व मंत्री प्रोफेसर किरनपाल सिंह का निधन : श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब

Tricity Today | अंतिम यात्रा

Bulandshahr News : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री प्रोफेसर किरनपाल सिंह का सोमवार को मेरठ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक हस्तियों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक के रूप में पांच बार चुने गए और मुलायम सिंह सरकार में बने मंत्री
प्रोफेसर किरनपाल सिंह अगौता विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के शिष्य माने जाते थे। उनका सोमवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे निधन हुआ। 81 वर्षीय प्रोफेसर सिंह का लंबे समय से इलाज चल रहा था। वे 1980 में पहली बार विधायक बने और मुलायम सिंह यादव की सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। वर्तमान में वे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव थे।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
प्रोफेसर किरनपाल सिंह के आवास से उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। फूलों से सजे वाहन में उनका पार्थिव शरीर रखा गया और उनके समर्थक भावुक होकर “जब तक सूरज चांद रहेगा, किरनपाल सिंह का नाम रहेगा” के नारे लगाते हुए अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव धमैड़ा कीरत में राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। उनकी बड़ी बेटी वाशु चौधरी ने मुखाग्नि दी। प्रोफेसर सिंह के निधन पर राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। रालोद, सपा, भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

अन्य खबरे