नोएडा हादसे में अब तक चार की मौत, योगी ने अफसरों को मदद करने का आदेश दिया

BIG BREAKING : नोएडा हादसे में अब तक चार की मौत, योगी ने अफसरों को मदद करने का आदेश दिया

नोएडा हादसे में अब तक चार की मौत, योगी ने अफसरों को मदद करने का आदेश दिया

Tricity Today | नोएडा हादसे में अब तक चार की मौत

Noida Wall Collapsed : नोएडा में मंगलवार की सुबह जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी की बाउंड्रीवॉल भरभरा कर गिर पड़ी। मौके पर काम कर रहे करीब एक दर्जन मजदूर दब गए। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने गौतमबुद्ध नगर के पुलिस, प्रशासनिक और विकास प्राधिकरण के अफसरों को मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य जल्दी से जल्दी पूरे करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने घायलों को अच्छे से अच्छा उपचार उपलब्ध करवाने का आदेश भी दिया है।
शहर की जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी में हुआ हादसा
यह हादसा शहर के सेक्टर-21 में स्थित जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी में हुआ है। प्राधिकरण की ओर से बताया गया है कि सोसाइटी की बाउंड्रीवॉल भरभरा कर गिर पड़ी है। बाउंड्रीवॉल के पास काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। सोसायटी के लोगों की ओर से पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने बचाव और राहत का काम शुरू किया। मिली जानकारी के मुताबिक मलबे से 4 मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। अभी कुछ लोग और मलबे के नीचे दबे हुए हैं। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर काम कर रहे अफसरों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आपको बता दें कि जलवायु विहार आवास समिति ने करीब 25 साल पहले इस दीवार का निर्माण करवाया था। दीवार को जर्जर बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दीवार की मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर किया
इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने 2 ट्वीट किए हैं। जिसमें उन्होंने लिखा जनपद गौतमबुद्ध नगर में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा दुख है। वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उनके उपचार की समुचित व्यवस्था की जाएगी।" दूसरी और हादसे के बारे में सूचना मिलने पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस, प्रशासन और नोएडा अथॉरिटी के आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एसडीआरएफ के जवान बचाव और राहत के काम में जुटे हैं।

करीब 25-30 साल पुरानी थी बाउंड्री वॉल
मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-21 की जलवायु विहार रेजिडेंशियल सोसायटी की यह बाउंड्रीवॉल करीब 25 साल पुरानी थी। बाउंड्री वॉल जर्जर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दीवार का पुनर्निर्माण करने के लिए मजदूरों को लगाया गया था। इस दीवार का निर्माण जलवायु विहार सहकारी आवास समिति ने करवाया था। मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य भी समिति ही करवा रही है। इसी दौरान मंगलवार की सुबह यह हादसा हुआ है। जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर दबे हैं। बताया जा रहा है कि 12 मजदूरों को गंभीर चोट लगी हैं। इन मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.