इन चार बडे़ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सी और डी विभाग के भी होंगे तबादले!

नोएडा प्राधिकरण में बड़ा फेरबदल : इन चार बडे़ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सी और डी विभाग के भी होंगे तबादले!

इन चार बडे़ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सी और डी विभाग के भी होंगे तबादले!

Tricity Today | Noida Authority

Noida News : नोएडा से बड़ी खबर है। नोएडा प्राधिकरण ने प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। एसीईओ अधिकारी वंदना त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश में चार प्रमुख अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

वैभव नागर संभालेंगे तीन जिम्मेदारी
इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल में सबसे प्रमुख बदलाव वैभव नागर के पद में किया गया है। वर्तमान में सहायक प्रबंधक (सिविल) के पद पर कार्यरत नागर, जो टीएसी के प्रभारी प्रबंधक और स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उनको अब वर्क सर्किल-10 का नया प्रबंधक नियुक्त किया गया है। उनकी पुरानी जिम्मेदारियों में से टीएसी प्रबंधक का पद हटा दिया गया है, लेकिन वे अन्य पूर्व जिम्मेदारियों के साथ-साथ नए पद का भी कार्यभार संभालेंगे।

इन अधिकारियों को भी मिला इनाम 
इसी क्रम में एक अन्य महत्वपूर्ण नियुक्ति में सुरेंद्र कुमार को कार्मिक विभाग से स्थानांतरित कर वर्क सर्कल-1 का प्रभारी प्रबंधक बनाया गया है। हरिकृष्ण को सामान्य प्रशासन से जल खंड प्रथम में नियुक्त किया गया है। वहीं, योगेश कुमार प्रहरी का स्थानांतरण सामान्य प्रशासन से आवासीय भवन विभाग में किया गया है। प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार, यह प्रशासनिक फेरबदल एक बड़े पैमाने पर होने वाले पुनर्गठन का पहला चरण है। आने वाले दिनों में सी और डी विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के विभागों में भी बड़े पैमाने पर बदलाव की संभावना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.