MBBS में दाखिला दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

नोएडा : MBBS में दाखिला दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

MBBS में दाखिला दिलवाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Tricity Today | पुलिस की हिरासत में आरोपी

Noida : एमबीबीएस कोर्स में दाखिला के नाम पर छात्रों से लाखों रुपए की ठगी करने वाला गैंग का मुख्य सरगना को नोएडा पुलिस ने दबोच लिया है। इस गैंग के अन्य सदस्य को पुलिस ने पहले ही पकड़ कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी के ऊपर 50 हजार का इनाम नोएडा पुलिस ने रखा हुआ था। आरोपी की पहचान यशवंत चौबे के रूप में की गई है। अब तक आरोपी करोड़ों रुपए का चूना छात्रों को लगा चुका है। यह गिरफ्तारी थाना-126 पुलिस ने की है।

आजमगढ़ से किया एमए 
डीसीपी हरीश चंद ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी यशवंत चौबे अपने साथियों के साथ मिलकर नामचीन मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने का काम करता था। जिससे नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आजमगढ़ से एमए किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपए, 2 सोने की अंगूठी, एक सोने की जंजीर मय लाकेट, 5 आधार कार्ड (फर्जी) और 2 मोबाइल फोन बरामद किए है।

16 लाख रुपए की ठगी
डीसीपी ने बताया कि कुछ दिनों पहले लखनऊ की एक छात्रा से आरोपी ने 16 लाख रुपए की ठगी की थी। पीड़िता वर्षिका सिंह आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले में सक्रिय सदस्य दीपक और राजेश पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड यशवंत चौबे फरार चल रहा था। जिससे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.