किसान नेता चौधरी बिहारी की पहली पुण्यतिथि पर फ्री हेल्थ चेकअप का आयोजन, 603 लोगों ने उठाया फायदा

NOIDA : किसान नेता चौधरी बिहारी की पहली पुण्यतिथि पर फ्री हेल्थ चेकअप का आयोजन, 603 लोगों ने उठाया फायदा

किसान नेता चौधरी बिहारी की पहली पुण्यतिथि पर फ्री हेल्थ चेकअप का आयोजन, 603 लोगों ने उठाया फायदा

Tricity Today | फ्री हेल्थ चेकअप

Noida : आज किसान नेता चौधरी बिहारी सिंह की पहली पुण्यतिथि है। इस मौके पर दादरी रेलवे रोड पर स्थित लिटिल रेनबो स्कूल में चौधरी बिहारी सिंह चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा एक स्वास्थ्य केम्प का आयोजन किया गया। जिसमे 423 लोगों के स्वास्थ का परीक्षण किया गया। साथ ही 180 लोगों को फ्री में चश्मे भी दिए गए। यह फ्री हेल्थ चेकअप फेलिक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के द्वारा किया गया है। 

आईटीएस डेंटल हॉस्पिटल की टीम ने दांतों से सम्बंधित समस्याओं के बारे में लोगों को बताया। साथ ही उनके उपाय भी बताए।  श्यामा आई हॉस्पिटल दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच के साथ फ्री में चश्में भी वितरित किए गए। आने वाले समय में भी चौधरी बिहारी सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लोगों के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आज के इस कैम्प में मुख्य रूप से चौधरी जितेंद्र कसाना, यतेन्द्र कसाना, हरीश शर्मा, डॉ. आसीम, डॉ. रिंकू, डॉ. प्रियंका, डॉ. हेमेंद्र शर्मा, डॉ. अनिता यादव, डॉ. दीपेश कुमार एम्स, डॉ. गगन शर्मा एम्स, बंटी, डॉ. महरुथ, डॉ. मृगांक, डॉ. निधि, डॉ. नवरत्न और डॉ. विक्रम आदि लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.