पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं पर की कार्यवाही, 14 को हिरासत में लिया

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर नोएडा में रोष : पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं पर की कार्यवाही, 14 को हिरासत में लिया

पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं पर की कार्यवाही, 14 को हिरासत में लिया

Tricity Today | प्रदर्शन

Noida News : नोएडा से सभी बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नोएडा पुलिस ने प्रदर्शन करने के दौरान हिरासत में लिया है। पुलिस ने पकड़े गए 14 आप कार्यकर्ताओं को गाड़ी में बैठाकर पुलिस लाइन में ले गई है। जहां कार्यकर्ताओं को बैठाया गया है। यह कार्यवाही अट्टा पीर चौराहे के पास की गई है। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। आपको बता दें, दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शनिवार की देर शाम सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर दिल्ली की आबकारी नीति में बदलाव के नाम पर घोटाला करने के गंभीर आरोप हैं। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी सिलसिले में सोमवार की दोपहर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। सेक्टर-18 स्थित आम आदमी पार्टी के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन शुरू होने से पहले आप कार्यकर्ता और पुलिस के आला अफसर पहुंच गए। प्रदर्शन शुरू होते ही पुलिस ने आपके पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। लोगों का कहना है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार राजनीतिक अदावत के चलते मनीष सिसोदिया को परेशान कर रही है।

कार्यवाही से पार्टी और मजबूत बनकर उभरेगी :  जिलाध्यक्ष
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा, "नरेंद्र मोदी और अमित शाह मनीष सिसोदिया को तोड़कर आम आदमी पार्टी को बर्बाद करना चाहते थे। इन लोगों ने मनीष सिसोदिया को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का लालच दिया था। जिसे मनीष सिसोदिया ने ठुकरा दिया। इससे कुपित होकर केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को बर्बाद करना चाहती है।" जादौन ने कहा कि इससे मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी का कोई नुकसान होने वाला नहीं है। केंद्र सरकार की कार्यवाही से आम आदमी पार्टी और मजबूत बनकर उभरेगी। आने वाले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता नरेंद्र मोदी सरकार को जवाब दे देगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.