जीआईपी मॉल में मनायी गई गांधी जयंती, रंगारंग कार्यक्रमों को देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक 

Noida News : जीआईपी मॉल में मनायी गई गांधी जयंती, रंगारंग कार्यक्रमों को देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक 

जीआईपी मॉल में मनायी गई गांधी जयंती, रंगारंग कार्यक्रमों को देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक 

Tricity Today | जीआईपी मॉल में मनायी गयी गांधी जयंती

Noida News : जीआईपी मॉल सेक्टर 38 में गांधी जयंती के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गयी।

कलाकारों ने पेश किए कई प्रदेशों के लोकनृत्य
मॉल में गांधी जी की 10 फीट ऊंची प्रतिमा और 8 फीट लंबा चर्खा लगाया गया है। साथ ही एक प्रदर्शनी के माध्यम से गांधी जी के महत्वपूर्ण आंदोलनों का जिक्र किया गया है। जिससे नई पीढ़ी को गांधी जी द्वारा किए गए कार्यों, उनके त्याग और स्वतंत्रता की लड़ाई में उनके योगदान से अवगत कराया जा सके। इस कार्यक्रम में भारत के कई प्रदेशों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए।

बच्चों ने बांधा समां
विभिन्न संस्थाओं के लगभग 40 बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसमें त्यागराज इंस्टीट्यूट और सामाजिक संस्था सक्षम के बच्चे भी मुख्य रूप से शामिल थे। रंग बिरंगी पोशाकों में सभी बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्घ कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। कार्यकर्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.